बिहार के नालंदा जिले में गोरख मियाँ के पेड़ से गिरे नींबू को 12 साल के हिंदू बच्चे ने उठा लिया, तो कट्टरपंथियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में बवाल हो गया। गुस्साए गाँववालों ने शव को कब्जे में लेने पहुँची पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिलहाल गाँव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावां गाँव में मंगलवार (12 मई 2026) को 12 साल का शुभम अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी पड़ोसी गोरख मियांँ के बगान में तेज हवा से पेड़ से नीचे गिरे नींबू को शुभम ने उठा लिया। इससे गोरख खान और उसके दो बेटों को गुस्सा आया और शुभम को बेरहमी से पीटा।
शुभम को सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे लहूलूहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शुभम का शव गाँव पहुँचते ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीण का समूह आरोपित के घर की ओर बढ़ने लगे। तभी पुलिस ने ग्रामीणों को रोका। लेकिन बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीण ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। मामला शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस गहमागहमी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए।
तनाव को देखते हुए नालंदा और पटना के करीब 60 थानों की पुलिस, QRT फोर्स और 500 से अधिक सुरक्षा बल गाँव में तैनात किए गए। खुद जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
बता दें कि ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से भी सामने आया था, जहाँ 13 साल के हिंदू लड़के अमृत की तरबूज तोड़ने को लेकर हत्या कर दी गई थी।

