‘अगर हम तुम्हारी लड़कियों को पकड़ने पर आए तो रोड पर…’: भोपाल में लव जिहादियों के समर्थन में इस्लामी भीड़ की Video, हिंदू लड़कों के लिए कहा- जहाँ दिखे वहाँ मारेंगे

मध्य प्रदेश के भोपाल में हिंसा करने के बाद अब इस्लामी कट्टरपंथी धमकी देते भी नजर आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू युवतियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस्लामी टोपी पहने एक मुस्लिम शख्स कह रहा है, “भोपाल का मुसलमान भोपाल का नौजवान अब इनको बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं बता दूँ इन्हें रोड पर घसीट-घसीट के मारा जाएगा। कभी ये महिलाओं के नाम पर मारते हैं, कभी मस्जिद के नाम पर मारते हैं, कभी मदरसे के नाम पर मारते हैं, कभी मुसलमान के नाम पर मारते हैं।”

वह आगे कहता है, “अरे शर्म करो अगर हम तुम्हारी लड़कियों को पकड़ने पर आएँ तो रोड पर मारें मगर हम संविधान के दायरे में काम करते हैं। हम संविधान को समझ कर काम करते हैं, हम कानून हाथ में नहीं लेते। पहले तो लड़कियाँ निकलने में डरती थी, अब लड़के डरते लगे हैं।”

अंत में वह कहता है कि अगर मुस्लिम युवक को पीटने वाले हिंदुओं पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग जहाँ दिखे वहीं मारे जाएँगे। इस पर पीछे खड़ी इस्लामी भीड़ भी समर्थन जताती है और जोर-जोर से अल्लाहु-अकबर के नारे लगाने लगती है।