मिर्जापुर के जिम जिहाद केस में पकड़े गए 10 आरोपितों पर योगी सरकार ने ठोका गैंगस्टर एक्ट

मिर्जापुर में जिम के जरिए अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद गैंग चलाकर महिलाओं के शोषण करने के मामले में योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि जाँच में सामने आया कि गैंग लीडर इमरान खान और उसके साथी हिंदू लड़कियों को जिम में ट्रेनिंग के बहाने फँसाते थे। इनपे आरोप है कि ये शारीरिक संबंध बनाकर, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करके, जबरन पैसे वसूलते थे और धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाते थे।

इस मामले में गैंग लीडर इमरान खान पुत्र इशरार अहमद समेत कुल 10 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी आरोपित फिलहाल मिर्जापुर जेल में बंद हैं। पुलिस उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी भी कर रही है। इसके साथ इनके नेटवर्क और अवैध कमाई की जाँच भी कर रही है।