पश्चिम बंगाल में फाल्टा विधानसभा सीट पर BJP की बंपर जीत के बाद तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर पुराना राग अलाप रही है। पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि मतगणना प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताएँ देखने को मिलीं और पूरे मामले की स्वतंत्र जाँच होनी चाहिए।
The Falta AC repoll counting today exposes glaring inconsistencies. By 3:30 pm in the afternoon today all 21 rounds were completed. On 4th May, till the same time, only 2- 4 rounds had taken place. The country deserves an explanation from the ECI.
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) May 24, 2026
Although more than 1000…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि रविवार (24 मई 2026) को दोपहर 3:30 बजे तक सभी 21 राउंड की मतगणना पूरी कर ली गई, जबकि 4 मई को इसी समय तक केवल 2 से 4 राउंड की गिनती ही हो पाई थी। उन्होंने इस अंतर को लेकर चुनाव आयोग से जवाब माँगा है।
TMC नेता ने यह भी आरोप लगाया कि जिन अधिकारी पर मतदाता सूची से नाम हटाने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगे थे, उन्हें बाद में पश्चिम बंगाल सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया। पार्टी ने इस नियुक्ति के समय और प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।
बनर्जी ने मामले को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कथित रूप से शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मतगणना प्रक्रिया के स्वतंत्र CCTV ऑडिट की माँग की है। गौरतलब है कि TMC का गढ़ माने जाने वाली फाल्टा सीट पर पहली बार BJP ने झंडा गाड़ा है। यहाँ BJP के देवांग्शु पांडा ने 149666 मतों से जीत दर्ज की है।

