ऑडिशन के नाम पर पहनवाई साड़ी, फिर कहा- ब्लाउज उतारो: हिरोइन ने सुनाया बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का किस्सा, कॉकरोच जनता पार्टी पर बोली- घंटा मेरा

सोशल मीडिया क्रिएटर और एक्ट्रेस मुस्कान वार्ष्णेय इन दिनों अपनी नई रिलीज हुई फिल्म ‘जीना दिल से’ में शानदार एक्टिंग को लेकर तारीफ बँटोर रही हैं। इस बीच उन्होंने ‘फिल्मी मंत्र मीडिया’ के साथ एक पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव को साझा किया है।

मुस्कान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह 16 साल की थी, एक म्यूजिक वीडियो के लिए उन्हें ऑडिशन के लिए अप्रोच किया गया। तब उन्होंने ऑनलाइन इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्हें साड़ी पहनने के लिए बोला गया। और फिर ऑडिशन में उन्हें अचानक ब्लाउज उतारने को कहा गया। तब मुस्कान ने कहा कि वह सहज नहीं हैं। मुस्कान ने बताया कि एक ही व्यक्ति ने उन्हें बार-बार ऐसा करने को कहा। यह खुद मुस्कान ने इंटरव्यू में 11.35 मिनट से 13.10 मिनट के बीच बताया है।

इसके अलावा मुस्कान से जब पूछा गया कि क्या वह ऑनलाइन ट्रेंड ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का पार्ट हैं? तब मुस्कान ने कहा, “घंटा मेरा!” उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से अगर कोई प्रधानमंत्री बन रहा है तो विराट कोहली को बना दो।

मुस्कान ने 21.00 मिनट से 23.08 मिनट के बीच साफ शब्दों में कहा, “सोशल मीडिया से कोई चुनाव नहीं जीतता है, जमीनी स्तर पर अगर कोई जीते तब मैं उसके सपोर्ट में रहूँगी। ये GenZ की पार्टी नहीं है, इसको चलाने वाले ही मिलेनियल्स (Millenials) हैं। आज कल जो भी ट्रेंड होता है, उसे तो पीएम नहीं बना सकते हैं। अगर उन्होंने किसी के फॉलोवर्स कम कराए भी हैं, इसका मतलब यह नहीं कि पीएम बना दिया जाए। मेरे लिए यह बहुत बचकाना हरकत है। इसीलिए मैं खुद को एक कॉकरोच के रूप में नहीं देखती हूँ।”