‘मुस्लिम तोड़ देंगे यह प्रतिमा’: बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों ने दी भगवान राम की निर्माणाधीन प्रतिमा गिराने की धमकी, हिंदू समुदाय के खिलाफ फैलाई नफरत

बांग्लादेश के रंगपुर डिवीजन के गाइबांधा जिले में स्थित भगवान राम की एक निर्माणाधीन प्रतिमा को इस्लामी कट्टरपंथी गिराने की धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समूहों की भड़काऊ टिप्पणियों की भरमार है, जिनमें हिंदू देवता राम को हिंदुत्व का प्रतीक बताया जा रहा है और हिंसा भड़काई जा रही है।

‘इंसाफ कायमकारी छात्र श्रमिक जनता’ संगठन से जुड़े एक कट्टरपंथी इस्लामी कट्टपंथी ने कहा, “अगर पलाशबाड़ी उपजिला में हिंदुत्व के भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण बिना किसी बाधा के जारी रहता है, तो इसका मतलब होगा कि इस देश में कोई सम्मानित इस्लामी विद्वान नहीं बचा है। ऐसे में बांग्लादेश के मुसलमान हिंदुत्ववादियों के हाथों नरसंहार के योग्य हैं।”

बांग्लादेशी मुस्लिम कट्टरपंथी की फ़ेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट

उसने आगे धमकी देते हुए कहा, “पलाशबाड़ी में राम की प्रतिमा बनाई जा रही है। इसे बुलडोजर से नष्ट कर दो। सरकार को इस प्रतिमा को गिरा देना चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती, तो आम लोग (मुसलमान) इसे तोड़ देंगे। सरकार की मदद करना मुसलमानों का कर्तव्य है। बांग्लादेश में मंदिर को ध्वस्त किया जाना चाहिए।”

भारत पर कब्जा करने की धमकी दे चुके इस कट्टरपंथी मौलाना ने कहा, “बांग्लादेश से भारत के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। भारत पर कब्जा कर लिया जाएगा। मोदी और उनके राम राज्य को कुचल दिया जाएगा। यदि बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत के मुसलमान एक साथ हमला करें, तो भारत एक घंटे भी नहीं टिक पाएगा।”

इससे पहले इस मौलाना ने कहा था, “इंशाअल्लाह भारत पर हमला होगा। हम पाकिस्तान को बुलाएँगे। भारत पर कब्जा करने में हमें 3 घंटे भी नहीं लगेंगे। भारत के 26 प्रांतों को कुचल दिया जाएगा, इंशाअल्लाह। और भारत के मुस्लिम ही काफी हैं।”