सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बांग्लादेश का एक इस्लामी नेता भारत और हिंदुओं के खिलाफ खुलेआम धमकी भरे बयान देता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह इस्लामी प्रचारक ‘इंसाफ कायमकारी छात्र श्रमिक जनता’ नाम के एक कट्टरपंथी संगठन का नेता है।
वीडियो में वह पाकिस्तान और भारत के मुस्लिमों की मदद से भारत पर हमला करने की बात करता दिखाई दे रहा है। वह कहता है, “इंशाअल्लाह भारत पर हमला होगा। हम पाकिस्तान को बुलाएँगे। भारत पर कब्जा करने में हमें 3 घंटे भी नहीं लगेंगे। भारत के 26 प्रांतों को कुचल दिया जाएगा, इंशाअल्लाह। और भारत के मुस्लिम ही काफी हैं।”
वह आगे कहता है, “अगर 40 करोड़ मुस्लिम गुस्सा हो जाएँ तो भारत के हिंदू जिंदा नहीं रह पाएँगे। शुभेंदु, मोदी, राजनाथ सिंह, हिमंता और योगी को मुसलमानों से माफी माँगनी पड़ेगी।” इस्लामी प्रचारक ने आरोप लगाया कि भारत में मुस्लिमों के साथ अन्याय और मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।
भारत में मुस्लिमों को प्रताड़ित किए जाने का दावा करते हुए उसने कहा कि पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुस्लिमों से माफी माँगकर उनका सम्मान करना चाहिए।

