मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान के तट से 15 समुद्री मील दूर एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पलाउ देश का झंडा लगे इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार हैं। जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों ने मदद की गुहार लगाई है।
Indian Navy in Harmouz 24 Indian Seafarers seeking urgent assistance at 2057.07N 059 degree 0813 off coast Oman onboard @IndiannavyMedia @MEAIndia @DrSJaishankar @shipmin_india @ITFglobalunion pic.twitter.com/PljHOhTGVv
— FSUI (@FSUIINDIA) June 8, 2026
फॉरवर्ड सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जहाज से काला धुआँ उठता दिखाई दे रहा है। यूनियन का दावा है कि जहाज पर फँसे 24 भारतीय नाविकों ने भारतीय नौसेना से तुरंत बचाव अभियान चलाने की अपील की है। इसके बाद ओमान में स्थित भारतीय दूतावास उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाज क्षेत्रीय समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, तभी उस पर संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल से हमला हुआ। धमाके के कारण जहाज के इंजन रूम को भारी नुकसान पहुँचा और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। कुछ ही देर में जहाज का संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान और इजरायल के बीच दो महीने के सीजफायर के बाद फिर से हमले शुरू हो गए हैं। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है।

