बंगाल के मिशनरी स्कूल के हॉस्टल में मिली 7 साल की संजना की लाश, शरीर पर चोट के निशान: 9वीं के 2 छात्र पकड़े गए

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर स्थित ‘क्वींस हायर गर्ल्स स्कूल’ के हॉस्टल में पहली कक्षा की 7 साल की छाड़त्रा संजना मंडल शौचालय में मृत पाई गई है। इस मुद्दे पर ABVP सड़कों पर उतर आया है। संगठन ने स्कूल को बंद करने की माँग की है। इस मामले में पुलिस ने 9वीं के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक, मासूम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हॉस्टल की वार्डन ने शौचालय के फर्श पर संजना को पड़ा देखा। उसे तत्काल शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

परिजनों के मुताबिक, उसके बाएँ हाथ और शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। परिवार ने इसे हत्या करार दिया है और जाँच की माँग की है। 6 जून 2026 की ये घटना है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। दो संदिग्ध 9वीं के छात्रों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है।