स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में ‘₹370 की बिरयानी वसूल करूँगा’ वाला विवाद अब गहराता जा रहा है। नेटिजन्स की आलोचनाओं के बाद अब प्रणीत मोरे ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। प्रणीत मोरे की मुश्किलें यही नहीं थमी, अब शो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला डॉक्टर मृत पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स (गुप्तांग) का मजाक उड़ा रही है।
दरअसल, प्रणीत मोरे के शो में गुरुग्राम के युवक हिमांशु जांगरा ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की थी। शो की सामने आई क्लिप में हिमांशु जांगरा ने अपनी से बड़ी महिला के साथ डेटिंग का एक किस्सा सुनाया। हिमांशु ने कहा कि वह उसे डेट पर ले गया और ₹370 की बिरयानी खिलाई और जब वह लड़की जाने लगी तो हिमांशु ने सोचा कि बिरयानी के ₹370 तो वसूले ही नहीं। वसूलने से हिमांशु का मतलब यहाँ लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाना था।
A 22-23-year-old Gurugram-based web developer named Himanshu Jangra lost his job after a crude joke he made at a stand-up comedy show went viral.
— Explorer (@DailyExplorerX) June 9, 2026
What happened:
> At comedian Pranit More’s live crowd-work show
> Himanshu shared that he went on a date with a slightly older… pic.twitter.com/ddPigQqP6v
इस किस्से पर प्रणीत मोरे जोर-जोर से हँसे और इसे पीक गुरुग्राम कंटेन्ट बताया। इतना ही नहीं प्रणीत मोरे ने सबसे बेहतरीन किस्सा सुनाने के लिए हिमांशु जांगरा को ₹5000 का इनाम भी दिया।
लेकिन जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक व्यवहार बताया। यहाँ तक कि कुछ नेटिजन्स ने इसे ‘आदमियों की गंदी मानसिकता’ भी कहा। यह आलोचना थमी ही नहीं और सोशल मीडिया पर ‘₹370 की बिरयानी’ विवाद नाम से ट्रेंड करने लगी।
इसके बाद किस्सा सुनाने वाले हिमांशु जांगरा को उनकी कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया। और अब ट्रोलिंग से परेशान होकर प्रणीत मोरे ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया है। उधर, जिस लड़की का किस्सा हिमांशु जांगरा ने सुनाया उसने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर लिया है।
शो में डॉ. सेजल पवार की भी हकीकत आई सामने
अब प्रणीत मोरे के शो से जुड़ा एक और विवाद सामने आ रहा है। शो में एक सेजल पवार नाम की डॉक्टर को मृत पुरुषों के गुप्तांग का मजाक बना रही है। शो का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। सेजल पवार कहती है कि वह मुंबई के KEM अस्पताल में काम करती है, यहाँ अस्पताल में वे और उनकी साथी मृत पुरुषों के शवों का गुप्तांग का साइज की तुलना कर मजाक उड़ाती हैं।
As the controversy escalated, Dr. Sejal Pawar has made her Instagram account private.
— Krisha 🌸 (@KrishaAsiagh) June 10, 2026
Here is the full story – On Pranit More’s stand-up show, Sejal jokingly revealed how she and her friends sometimes checked the size of male cadavers' private parts and made fun of them.
If a… pic.twitter.com/LJfgOPaUbX
सेजल पवार के इस बयान का क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद सेजल मोरे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिएक्टिवेट कर लिया।

