ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा पर सरेआम गुंडागर्दी, बैरियर तोड़ निकाला गाड़ियों का काफिला: रोकने पर टोलकर्मियों को ईंट-पत्थरों से बेरहमी से कूटा, CCTV में रिकॉर्ड वारदात

ग्रेटर नोएडा के दादरा थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर दबंगों ने हुड़दंग मचाया। बुधवार (10 जून 2206) की शाम करीब 7.45 बजे काले शीशे वाली गाड़ियों में दबंगों ने हूटर बजाते टोल पार किया। बैरियर को तोड़कर करीब दर्जनभर गाड़ियों का काफिला निकाला गया। रोकने वाले टोलकर्मियों के साथ जमकर मारपीट भी की गई।

दबंगो की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें देखा जा सकता है कि सनरूफ और गाड़ी के शीशों पर लटकते हुए दबंगों ने बैरियर तोड़कर टोल पार किया। वहीं टोलकर्मी बैरियर पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दबंगों ने किसी की नहीं सुनी उल्टा टोलकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया।

टोल प्लाजा पर काम करने वाले खुर्जा के लोकमान सिंह ने बाताय कि दबगों ने बैरियर को गाड़ी से तोड़ दिया और एक के बाद एक लगातार गाड़ियों को निकालने लगे। यह देखकर टोलकर्मियों ने बूम बैरियर लगाया तो उन लोगों ने टोलकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी।

लोकमान सिंह ने बताया कि उन्होंने जब दबंगों को रोका तो उन्हें बुरी तरह पीटा गया औऱ जब वे बचकर भागने लगे तो उनका एक किलोमीटर तक पीछा कर गिरा-गिराकर पीटा और ईंट-पत्थर से सिर पर वार किया। लोकमान सिंह को लहुलूहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दादरी थाना पुलिस ने टोल प्लाजा प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटवी के आधार पर आरोपितों की पहचान कर रही है।