पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC में बड़ी भगदड़ मच गई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने गुरुवार (11 जून) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक हफ्ते के भीतर संसद के उच्च सदन से इस्तीफा देने वाले वह तीसरे बड़े नेता हैं। प्रकाश चिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों की संख्या अब घटकर सिर्फ 10 रह गई है।
बता दें कि प्रकाश चिक बराइक से पहले TMC के 2 कद्दावर सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव भी इस्तीफा दे चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के भीतर असंतोष बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक हफ्ते में तीन और राज्यसभा सांसद पद छोड़ सकते हैं।
ममता बनर्जी की मुश्किलें सिर्फ राज्यसभा तक सीमित नहीं हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी पार्टी के 80 में से 65 विधायक बागी गुट में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही, लोकसभा में भी करीब 20 सांसदों के NDA को समर्थन देने की चर्चाएँ तेज हैं।

