ओमान के तट के पास एक बार फिर भारतीय क्रू मेंबर्स वाले जहाज पर हमला हुआ है। इस बार निशाना कमर्शियल जहाज MT जलवीर को बनाया गया। यह बीते कुछ दिनों में हुई तीसरी ऐसी घटना है।
हमले के बाद जहाज के इंजन रूम और फनल (चिमनी वाले हिस्से) में भीषण आग लग गई। हालाँकि राहत की बात यह है कि जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर के सदस्य सुरक्षित हैं।
MT जलवीर गिनी-बिसाऊ के झंडे वाला बिटुमेन टैंकर है। यह जहाज हमले के वक्त ओमान के शिनास बंदरगाह से करीब 35 किलोमीटर दूर गल्फ ऑफ ओमान में मौजूद था। जहाज पर करीब 20 भारतीय नाविक सवार थे।
घटना के बाद जहाज से SOS संदेश भेजा गया, जिसमें अधिकारियों ने बताया कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन इंजन रूम में बड़ी आग लगी हुई है।
भारतीय दूतावास और ओमान प्रशासन ने शुरू किया राहत अभियान
मामले की जानकारी मिलते ही मस्कट स्थित भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वह घटना पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। वहीं ओमान कोस्ट गार्ड ने भी सूचना मिलते ही बचाव नौका रवाना कर दी।
We have learnt of an incident involving a vessel off Shinas port of Oman, earlier today . We are closely monitoring the situation and coordinating with the local authorities for further details.
— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) June 11, 2026
जहाज से किए गए रेडियो संदेश में कहा गया, “शिनास पोर्ट कंट्रोल, यह जलवीर से संदेश है। सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। इंजन रूम में बड़ी आग लगी हुई है।” सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में जहाज से धुआँ और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
तीसरा हमला… बढ़ी भारतीय नाविकों की चिंता
MT जलवीर पर हमला ऐसे समय हुआ है जब हाल के दिनों में भारतीय चालक दल वाले अन्य जहाज भी निशाना बने हैं। 8 जून को MT मैरिवेक्स पर हुए हमले में सभी 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था। वहीं 10 जून को MT सेटेबेल्लो पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।
BREAKING | Alleged Attack on MT JALVEER Near Shinas OPL; Engine Room and Funnel on Fire!
— NewsTanksVoiceofSea (@NewsTanksind) June 11, 2026
Marine Tanks | Breaking News
An alleged attack on tanker MT JALVEER has been reported in the Shinas OPL area of Oman. According to initial reports, a fire has broken out in the vessel's… pic.twitter.com/xZT0EbBriN
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MT जलवीर पर हमला भी अमेरिकी नौसैनिक बलों द्वारा किया गया बताया जा रहा है। दावा है कि यह कार्रवाई ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू करने और प्रतिबंधों से बचने की कोशिशों को रोकने के नाम पर की गई है।

