उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले मनसब अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनसब अली पानी माँगने के बहाने घर में घुसा था और फिर बच्ची के साथ गलत हरकते करने लगा। मौके पर पहुँची बच्ची की माँ ने आरोपित को रंगे हाथ पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मदद से आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बरोटीवाला क्षेत्र की है। गुरुवार (11 जून 2026) की शाम मनसब घर के पास पहुँचा और दरवाजा खटखटाया। उस समय घर में बच्ची मौजूद थी।
बच्ची के पिता बीमार है और उसकी माँ उनकी देखभाल कर रही थी। बच्ची ने आरोपित को बताया कि घर में उसके माता-पिता नहीं हैं लेकिन आरोपित ने पानी माँगकर अंदर आने का बहाना किया। जैसे ही वह पानी लाने गई, मनसब अली उसके पीछे घर में घुस गया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा।
Mansab Ali entered a house pretending to ask for water and molested an 11-year-old Hindu girl in Vikasnagar, Dehradun.
— Angry Saffron (@AngrySaffron) June 12, 2026
Mother caught him with locals' help. Bajrang Dal workers handed the accused to police.
Case registered under POCSO; Mansab Ali arrested.@DehradunPolice pic.twitter.com/hJiIVKyUrx
बच्ची की आवाज सुनकर माँ आई तो उन्होंने देखा कि वो बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स को छू रहा था। उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया और आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष विपिन वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर आरोपी को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

