ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले जहाज लियाकी फ्रीडम पर हमले की खबर को भारत सरकार ने गलत बताया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार (13 जून) को साफ किया कि जहाज पर कोई हमला नहीं हुआ है। मंत्रालय ने जहाज के मास्टर से सीधे संपर्क किया। इसके बाद पुष्टि हुई कि सभी क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं और सोशल मीडिया पर चल रही खबरें फर्जी हैं।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ओमान तट के पास जहाज पर हमला हुआ है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई थी। हालाँकि, विदेश मंत्रालय ने तुरंत स्थिति स्पष्ट कर दी।
Fake News Alert!
— MEA FactCheck (@MEAFactCheck) June 13, 2026
Please stay alert against such false and baseless claims and posts on social media. pic.twitter.com/Xn8I65LdKu
दरअसल, हाल के दिनों में ओमान की खाड़ी और होर्मुज एरिया में कई व्यावसायिक जहाजों पर हमलों की घटनाएँ सामने आई हैं। इसी वजह से इस खबर ने भी तेजी से ध्यान खींचा। MEA ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और बेबुनियाद दावों से सतर्क रहे।

