उन्नाव में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे के लिए बवाल, इस्लामी भीड़ ने हिंदू कार्यकर्ताओं पर किया हमला: खातूनों को आगे कर ईंट-पत्थर-रॉड चलवाए

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के इंसुनिया गाँव में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को लेकर शनिवार (13 जून 2026) को विवाद बढ़ गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे खेलकूद मैदान के रूप में दर्ज जमीन पर बने मदरसे को गिराने के लिए जारी नोटिस की जानकारी लेने पहुँचे थे। इसी दौरान मुस्लिम पक्ष की औरतों को आगे कर इस्लामी कट्टरपंथियों ने कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

इस घटना में एक कार्यकर्ता घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और संगठन के लोग धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों के अनुसार, गाँव की जिस जमीन को राजस्व अभिलेखों में खेलकूद मैदान के रूप में दर्ज बताया गया है, उस पर वर्ष 2018 में मजहबी निर्माण शुरू किया गया था।

मामले में राजस्व विभाग की ओर से पहले निर्माण रुकवाया गया और बाद में वर्ष 2023 में बेदखली का आदेश भी पारित किया गया। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया और बाद में वहाँ मदरसा संचालित किया जाने लगा। हाल ही में तहसील प्रशासन ने दोबारा नोटिस जारी किया था, जिसके बाद कब्जा हटाने की बात कही गई थी लेकिन कार्रवाई पूरी नहीं हुई।

शनिवार (13 जून 2026) को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ता गाँव में पहुँचे और निर्माण व प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर जानकारी लेने लगे। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया।

कार्यकर्ता के घायल होने बाद धरना, प्रशासन ने कार्रवाई का दिया भरोसा

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर हमला किया गया, जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके बाद संगठन के लोग मौके पर ही बैठ गए और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की माँग करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि शिकायत और राजस्व आदेश के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि यदि निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण का आदेश प्रभावी है तो आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल गाँव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।