बिहार के पटना में फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के बाहर हुए पूरे विवाद के बाद जेल में बंद हुए ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद को बेल मिल गई है। ये बेल उन्हें उनके भाई प्रिंस यादव की मौत की खबर आने के एक दिन बाद मिली है। रौशन आनंद ने जेल से बाहर आते ही दावा किया है कि ये हत्या है और इसके पीछे खान सर का हाथ है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “खान सर उर्फ फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद ने षडयंत्र रचकर हमारे भाई की हत्या करवाई है। जब मैं बाहर था तो क्यों मेरे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ। जब मैं जेल गया तो मेरे भाई प्रिंस की हत्या कर दी गई। ये साजिश है।”
खान सर के अलावा रौशन आनंद ने अपने बयान में किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर एस प्रसाद का भी नाम लिया है। उनका कहना है कि ये सब साजिश के तहत करवाई गई हत्या है।
जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने खान सर और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर.एस. प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दोनों ने मिलकर उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में साजिश के तहत हत्या करवाई है…#RoshanAnand #KhanSir #PrinceYadav #Patna #BiharNews… pic.twitter.com/DcM7cdRmGX
— News4Nation (@news4nations) June 15, 2026
रौशन आनंद ने आगे कहा, “फैजल खान ने कितना झूठ बोला है इसपर क्या बताएँ। उसी ने सब कुछ किया और वो बाहर रह गया और हम जेल चले गए। हम निर्दोष थे, हमको फँसाया गया। मेरा भाई खत्म हो गया। सब कुछ खत्म हो गया।”
बता दें कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। वह खान सर के कोचिंग विवाद केस में आरोपित था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वह फरार हुआ था
प्रिंस यादव के दोस्त का बयान सुनिए कैसे घटना हुई 😢 pic.twitter.com/phRQ2Pih0L
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) June 14, 2026
हालाँकि उसके दोस्तों का कहना था कि वह लोग घूमने गए थे। प्रिंस की मानसिक बीमारी की दवाइयाँ चल रही थी। उसने उस दिन भी दवाई ही खाई थी। बाद में पता चला कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। सारे दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
इस खबर को सुनने के बाद फैजल खान ने भी वीडियो जारी कर प्रिंस यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उनका कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा कुछ हुआ है, छात्रों ने ही उनसे टीवी पर न्यूज देखने को कहा था।

