अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर के पास गुरुवार (18 जून 2026) की दोपहर चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 3:40 बजे ब्रॉडवे पर 44वीं और 45वीं स्ट्रीट के बीच लोगों के एक बड़े समूह में विवाद शुरू हुआ। इस दौरान 26 साल के एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
🇺🇸: Shots fired near 42nd Street and Broadway in Times Square, New York City
— World In Last 24hr (@world24x7hr) June 18, 2026
According to NYPD reports and eyewitness accounts, gunfire caused panic with crowds scattering. A suspect was quickly arrested, and a firearm was recovered at the scene. No injuries have been confirmed… pic.twitter.com/3Pbgnybtx1
पुलिस का कहना है कि झगड़े के कुछ ही देर बाद 17 साल के एक किशोर ने उसी समूह की ओर फायरिंग की। उसे हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद 45वीं स्ट्रीट और आठवीं एवेन्यू के पास एक और गोलीबारी की घटना हुई। राहत की बात यह रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी।
गोलियों की आवाज सुनते ही टाइम्स स्क्वायर में मौजूद पर्यटक, दुकानदार और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग आसपास की दुकानों और रेस्तराँ में छिप गए। घटनास्थल से पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल जाँच जारी है और पुलिस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

