‘₹21 लाख लिए, श्राद्धकर्म से पहले ही चली गई’: बलिदानी के पिता ने ‘बहू’ पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमें बेटे की शादी की भी नहीं जानकारी

असम के जोरहाट में वायुसेना विमान हादसे में बलिदान हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिवार में मुआवजे को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया है। बिहार सरकार द्वारा दी गई 21 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक शुभम की पत्नी बताई जा रही श्रेया राय को सौंप दिया गया है।

बलिदान हुए शुभम के पिता ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि अभी तक श्राद्ध भी हुआ है और सरकार से मिला ₹21 लाख का चेक श्रेया राय अपने साथ ले गई। शुभम के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले मुआवजे की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

उन्होंने बताया कि शुभम और श्रेया एक-दूसरे को पसंद करते थे। परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार था। लेकिन घर में दादी की मौत के कारण शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। पिता का दावा है कि उन्हें दोनों की कोर्ट मैरिज के बारे में कोई खबर नहीं थी।

उनका आरोप है कि श्रेया के परिवार ने शुभम को समझाकर अहमदाबाद में चुपके से कोर्ट मैरिज करवा ली थी। बलिदानी शुभम का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। शुभम ही पूरे घर का एकमात्र सहारा था। बेटे के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब पिता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उच्च अधिकारियों से न्याय और मदद की गुहार लगाई है।