उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। नोएडा निवासी एक विधवा हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि अशफाक ने खुद को राजीव बालियान नाम का हिंदू युवक बताकर उससे संबंध बनाए। उसने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराया, नमाज पढ़वाई, मांस खिलाया और उसका फ्लैट तक बिकवा दिया।
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2016 में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात अशफाक से हुई थी। उस समय आरोपित ने खुद को राजीव बालियान उर्फ राजू नाम का हिंदू व्यक्ति बताया था। महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले निभा रही थी।
परिस्थिति का फायदा उठाकर आरोपित ने उसे अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। बाद में उसे पता चला कि आरोपित मुस्लिम है, उसका पहले से निकाह हो चुका है और उसके पाँच बच्चे हैं।
एक और #जाट महिला को #मुस्लिमों ने बनाया निशाना
— Sudarshan उत्तर प्रदेश (@SudarshanNewsUp) June 19, 2026
अश्फ़ाक ने राजीव बालियान बनकर विधवा महिला को फँसाया
अश्फ़ाक बोला “#हिंदू रीति से नहीं हो सकती दूसरी शादी इसलिए #निकाह करेंगे”
भरोसा जीतकर कराया जाट महिला से क़बूल कराया #इस्लाम फिर किया निकाह
जाट महिला से रखवाये रोज़े, नमाज… pic.twitter.com/IHhXyJBs0P
फ्लैट बिकवाने और अन्य हिंदू महिलाओं को भी फँसाने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और लंबे समय तक धोखे में रखा। उसका कहना है कि आरोपित ने नोएडा स्थित उसका फ्लैट भी बिकवा दिया, जिससे वह आर्थिक संकट में आ गई। पीड़िता ने दावा किया कि अशफाक कई अन्य हिंदू महिलाओं को भी अपने जाल में फँसाकर उनका आर्थिक शोषण कर रहा है।
मामले को लेकर वह हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ SSP कार्यालय पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अशफाक समेत नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

