पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कॉन्ग्रेस के नेता और तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हाराय पर जनता ने जमकर गुस्सा दिखाया। खबर है कि पुलिस जब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर धानियाखाली थाने पहुँची, तब स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए और उन्हें देखते ही उन पर अंडे भी फेंके।
पुलिस के अनुसार, रामेंदु सिन्हाराय को कर्नाटक के बेलगावी से गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकारी राहत सामग्री के दुरुपयोग और अवैध रूप से परिवहन करने का आरोप है।
#WATCH | Hooghly, West Bengal | People shouted "Chor-Chor" and hurled eggs at TMC leader Ramendu Sinharay, former MLA from Tarkeshwar constituency, as he was brought to the Dhaniyakhali PS on transit remand after he was arrested from Belgaon in Karnataka.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Hooghly Rural police SP… pic.twitter.com/UfbV8a6m3l
हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने बताया कि 11 जून की शाम करीब 7 बजे लोड शेडिंग का फायदा उठाकर कुछ लोग मोटर वैन से सरकारी राहत सामग्री ले जा रहे थे। जब स्थानीय भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया, तब रामेंदु सिन्हाराय और उनके सहयोगियों ने उन्हें धमकाया। आरोप है कि पूर्व विधायक ने हथियार दिखाकर वहाँ से निकलने की कोशिश की। घटना के बाद धानियाखाली थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि रामेंदु सिन्हाराय और अन्य आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जाँच जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

