उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले की जाँच में पुलिस डॉग स्क्वॉड की सदस्य ‘मैरी’ ने अहम भूमिका निभाई और आरोपित तक पहुँचने में पुलिस की मदद की। मामले में कार्रवाई के बाद SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने डॉग मैरी को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
घटना गुन्नौर क्षेत्र के एक गाँव की है, जहाँ 18 जून की शाम बच्ची घर से खेलने निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो बच्ची घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास बेहोश हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
संभल में डॉग मैरी ने सुलझाया ब्लाइंड रेप केस, गमछा सूंघकर आरोपी के घर तक पहुंची।।
— UP POLICE NEWS (@UPPOLICE_NEWS5) June 22, 2026
इसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मैरी को अपने हाथों से 10 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया है।
संभल के गुन्नौर इलाके में एक 6 साल की बच्ची की रेप… pic.twitter.com/NxmAJo4BNN
जाँच के दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सुराग जुटाए, लेकिन शुरुआती दिनों में आरोपित की पहचान नहीं हो सकी। इसी बीच डॉग स्क्वॉड को जाँच में शामिल किया गया। घटनास्थल से बरामद एक गमछे की गंध सूँघने के बाद डॉग मैरी सीधे गाँव के एक युवक संदीप के घर तक पहुँच गई।
इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस के अनुसार, बाद में चेकिंग के दौरान आरोपित को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

