चीखों से मिलता था सुकून, इसलिए हिंदू बीवी को नग्न कर पीटता था साहिल: प्रयागराज में बेटी की मौत पर माँ ने बयाँ किया दर्द, 35 दिन बाद कब्र से निकाली थी लाश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लव जिहाद के बाद हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। रीवा की रहने वाली मृतका की माँ ने बताया कि उनकी बेटी उनसे कहती थी कि साहिल उसे नंगा करके मारता है, क्योंकि उसे उसकी चीखें सुनकर सुकून मिलता है।

मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि बेटी ने लगातार प्रताड़ना झेली और आखिरकार उसकी जान चली गई। गोविंदगढ़ क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता हैदराबाद में एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करती थी।

वहीं उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए साहिल से हुई थी। साहिल ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम प्रिंस बताया था। शादी के बाद पीड़िता को साहिल की असली पहचान का पता चला, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद भी हुआ, लेकिन फिर निकाह कराया गया।

माँ से ना करे बात इसलिए तोड़ दिया सिम, टैटू हटाने के लिए जलाया हाथ

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि निकाह के बाद पीड़िता के साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और उसे परिवार से अलग रखने की कोशिश शुरू हो गई। माँ का कहना है कि बेटी छिपकर फोन करती थी और बताती थी कि उसे कमरे में बंद रखा जाता है।

हिंदू परिवार का दावा है कि जब संपर्क की जानकारी ससुराल पक्ष को लगी तो उसका सिम कार्ड तक तोड़ दिया गया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसके हाथ पर बने ‘मम्मी-डैड’ टैटू को लेकर विवाद हुआ और उसका हाथ जला दिया गया।

बाद में परिवार को पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। परिजनों की माँग और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद करीब 35 दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकालकर हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया गया। हालाँकि लंबे समय तक दफन रहने की वजह से पोस्टमॉर्टम में मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी।