Homeदेश-समाजहैदराबाद के हॉस्पिटल में पुलिस तैनात: डॉक्टर पर जमाती ने किया था हमला, सामूहिक...

हैदराबाद के हॉस्पिटल में पुलिस तैनात: डॉक्टर पर जमाती ने किया था हमला, सामूहिक रूप से हुई थी नमाज

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भी मरकज से निकले लोगों द्वारा डॉक्टरों और इधर-उधर थूक कर संक्रमण फैलाने का मामला सामने आया है। ये लोग जॉंच कराने और अस्पताल में भर्ती होने से भी आनाकानी कर रहे थे। इसके बाद यहाँ भी अस्पताल में पुलिस की तैनाती करनी पड़ी थी।

समुदाय विशेष के कोरोना वायरस संक्रमितों की मनमानी और उत्पात को देखते हुए हैदराबाद के गॉंधी हॉस्पिटल में पुलिस तैनात कर दी गई है। यहॉं एक अप्रैल को डॉक्टर को निशाना बनाया गया था। उसके अगले दिन आइसोलेशन वार्ड में रखे गए लोगों की सामूहिक रूप से नमाज अदा करती तस्वीरें सामने आई थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे दो भाइयों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस अस्पताल में एडमिट किए गए। इनमें से एक की तबीयत बिगड़ने के कारण एक अप्रैल को मौत हो गई। इसके बाद दूसरे भाई ने डॉक्टर एवं स्टाफ पर न केवल हमला बोल दिया, बल्कि उन पर थूक भी दिया था। इस अपराध में घरवालों ने भी युवक का साथ दिया। बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर अस्पताल पहुँचे। उन्होंने हमलावरों को हिरासत में लेकर मामला शांत करवाया।

हालाँकि, इस घटना के बाद हमलावर को आइसोलेट कर दिया गया था। लेकिन बावजूद इसके जूनियर डॉक्टरों ने असुरक्षित परिस्थियों पर डर जताया था। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने इस पर संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि आरोपित के ख़िलाफ़ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसी अस्पताल में कल सामूहिक नमाज अदा की गई थी। नमाज अदा करने वालों को संक्रमण संदिग्ध होने के कारण क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन अस्पताल प्रशासन के निर्देशों को ताक पर रख कर इन्होंने सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर नमाज अदा की।

बता दें कि जमात के मरकज़ से निकले लोगों द्वारा अस्पताल में मनमानी का यह पहला मामला नहीं है। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भी मरकज से निकले लोगों द्वारा डॉक्टरों और इधर-उधर थूक कर संक्रमण फैलाने का मामला सामने आया है। ये लोग जॉंच कराने और अस्पताल में भर्ती होने से भी आनाकानी कर रहे थे। इसके बाद यहाँ भी अस्पताल में पुलिस की तैनाती करनी पड़ी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -