Homeदेश-समाजदिल्ली: लेडी हार्डिंग अस्पताल के 2 डॉक्टर और 6 नर्स कोरोना+, जहाँगीरपुरी में एक...

दिल्ली: लेडी हार्डिंग अस्पताल के 2 डॉक्टर और 6 नर्स कोरोना+, जहाँगीरपुरी में एक ही परिवार के 31 लोगों में संक्रमण

दिल्ली के जहाँगीरपुरी के C ब्लॉक में एक ही परिवार के 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने सभी लोगों को नरेला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित एक कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे।

दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल के 2 डॉक्टरों और 6 नर्सों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। अस्पताल के अधिकारियों ने सभी 8 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया है। साथ ही उनके सम्पर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी तलाश जारी की जा रही है। अस्पताल के अधिकारी कंटेनमेंट प्लान के लिए बैठक कर रहे हैं।

इसके अलावा लेडी हार्डिंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में साँस की बीमारी के इलाज के लिए लाए गए एक 10 महीने के बच्चे का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। पिता का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। माँ की टेस्ट रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार है। बाल चिकित्सा ICU को सेनिटाइज किया जा रहा है।

दिल्ली के जहाँगीरपुरी के C ब्लॉक में एक ही परिवार के 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने सभी लोगों को नरेला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित एक कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे। जिसकी कुछ दिनों पहले इस महिला की मौत हुई थी। ये लोग मृतक महिला के परिवार से ही हैं। बता दें कि जहाँगीरपुरी का यह ब्लॉक पहले से ही कंटेनमेंट जोन (सील जोन) घोषित है।

संक्रमित महिला की मौत के बाद 10 अप्रैल को पूरे सी ब्लॉक को सील कर लोगों में कोरोना की जाँच के लिए सर्वे किया था। अधिकारियों ने बताया कि सी ब्लॉक और आस-पास के इलाकों से 82 लोगों के कोरोना जाँच के लिए नमूने लिए गए थे। इनमें सी ब्लॉक के 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अन्य लोगों के जाँच रिपोर्ट आने अभी बाकी है। इलाके को पहले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील किए जाने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का संक्रमित होना चिंता का विषय है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 186 नए मामले सामने आने के साथ यहाँ कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1900 के करीब पहुँच गई है।

भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,712 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1334 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है, हालाँकि 2231 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘गले लगाएँगे, ₹50 लाख देंगे… बस पुजारी को जेल भिजवाओ’: कर्नाटक में धर्मस्थल को बदनाम करने के पीछे था वामपंथी प्रकाश राज का भी...

धर्मस्थल मामले में प्रकाश राज का नाम सामने आने से विवाद गहरा गया। शिकायतकर्ता के नए बयान ने जाँच को नया मोड़ दिया।

सिर्फ टेस्टिंग नहीं, डिजाइन से लेकर स्पेस हार्डवेयर निर्माण तक: अहमदाबाद में बनेगा स्पेस मैन्युफैक्चरिंग पार्क, जानें कैसे मिलेगी भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र...

गुजरात सरकार ने खोराज GIDC में विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग पार्क के लिए कॉमन टेक्निकल फैसिलिटीज स्थापित करने की घोषणा की है।
- विज्ञापन -