Homeदेश-समाजतिहाड़ जेल में डर लग रहा है, आम कैदियों से अलग शिफ्ट किया जाए:...

तिहाड़ जेल में डर लग रहा है, आम कैदियों से अलग शिफ्ट किया जाए: दिल्ली दंगों मे गोलीबारी करने वाले शाहरुख की अर्जी

दिल्ली दंगों के आरोपित शाहरुख पठान ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी लगा कर अपनी जान को खतरा बताया है और साथ ही कहा है कि उसे आम कैदियों से अलग कहीं और शिफ्ट किया जाए। दिल्ली दंगों के दौरान खुलेआम बंदूक लहराने वाला शाहरुख पठान फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ की हाई रिस्क जेल नंबर 4 में कैद है।

दिल्ली में हुए हिन्दू-विरोधी दंगों में गोलीबारी करने वाले और पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान को जेल में डर लग रहा है, ऐसा उसने कोर्ट को दी गई अर्जी में बताया है। उसने कड़कड़डुमा कोर्ट में अर्जी देकर दरख्वास्त की है कि उसे आम कैदियों के साथ न रखा जाए, क्योंकि ऐसी स्थिति में उसके साथ कुछ अप्रिय घटना हो सकती है। इसीलिए उसे आम कैदियों से दूर कहीं और शिफ्ट किया जाए।

दिल्ली दंगों के आरोपित शाहरुख पठान ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी लगा कर अपनी जान को खतरा बताया है और साथ ही कहा है कि उसे आम कैदियों से अलग कहीं और शिफ्ट किया जाए। दिल्ली दंगों के दौरान खुलेआम बंदूक लहराने वाला शाहरुख पठान फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ की हाई रिस्क जेल नंबर 4 में कैद है। सोमवार (जुलाई 27, 2020) को इस मामले की सुनवाई होने की संभावना है।

याचिका में शाहरुख पठान की तरफ से कहा गया है कि जेल अधिकारियों द्वारा उसे मौखिक रूप से आश्वासन दिया गया है कि उसे ‘ज्यादा जोखिम नहीं वाले’ कैदियों के जेल से दूसरे सामान्य कैदियों के साथ स्थानांतरित कर दिया जाएगा। दिल्ली दंगों के आरोपित शासहरुख ने शनिवार को ये याचिका दायर की। वकील असगर खान, अब्दुल ताहिर खान और तारिक नासिर ने शाहरुख की तरफ से कोर्ट में ये अर्जी डाली।

शाहरुख ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने वकील से गुरुवार को ही इस आशंका को व्यक्त किया था, ऐसा याचिका में दावा किया गया है। हाल ही में शाहरुख ने जमानत याचिका भी डाली थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था। बता दें कि दिल्ली में हुए हिन्दू-विरोधी दंगों में उसकी तस्वीर खासी वायरल हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी तलाश शुरू कर दी थी।

शाहरुख पठान ने इस अर्जी में अपने पिता के ऑपरेशन का हवाला देकर जमानत माँगी थी। उसने कहा था कि उसका कोई पुराना अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। चार्जशीट दायर हो चुकी है। माता-पिता (अम्मी-अब्बू) की सेहत खराब है, उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इससे पहले शाहरुख पठान ने कोरोना का हवाला देकर जमानत माँगी थी। लेकिन उसकी जमानत अर्जी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 

दिल्ली दंगों के दौरान हुई हिंसा में शाहरुख ने जाफराबाद इलाके में 8 राउंड फायरिंग की थी। उसके पास से एक पिस्तौल तथा दो कारतूस जब्त किए गए थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में शाहरुख के घर से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए थे। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाले में TMC MLA मदन मित्रा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, ₹200 करोड़ का हुआ खेल: जानें- इस संगठित...

शिक्षक भर्ती जाँच से खुला नगर पालिका भर्ती घोटाले का राज। 1814 संदिग्ध नियुक्तियों के बीच मदन मित्रा समेत कई बड़े नाम जाँच के घेरे में है।

फीफा विश्व कप 2026 में पुलिसिच की कप्तानी और बालोगन के दमदार गोलों से USA ने पैराग्वे को 4-1 से रौंदा, अब ब्राजील Vs...

विश्व कप का आगाज़ सही मायनों में चुका है। पिछले चार वर्षों से जो धरा बारूद के ढर्रे पर बैठी हुई है उसे फिर मुस्कुराने की वजह मिल गई है।
- विज्ञापन -