Homeविविध विषयअन्यहोली पर आतंकियों की नापाक हरकत, सोपोर में किया ग्रेनेड हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

होली पर आतंकियों की नापाक हरकत, सोपोर में किया ग्रेनेड हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर, हमलावरों की तलाश कर रही है।

होली के अवसर पर भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज गुरुवार (मार्च 21, 2019) को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर में ग्रेनेड से हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में डांगीवाचा थाना के प्रभारी एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर, हमलावरों की तलाश कर रही है।

मालूम हो कि बुधवार ( मार्च 20, 2019) को अलगाववादियों की ओर से यहाँ एक युवक की मौत के विरोध में बुलाए गए बंद से कश्मीर घाटी में आम जनजीवन बाधित रहा। बता दें कि युवक की पुलिस हिरासत में सोमवार को मौत हो गई थी। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा से गिरफ्तार किए जाने के तीन दिन बाद श्रीनगर में पुलिस हिरासत में रिजवान असद पंडित की मौत हो गई थी।

होली के अवसर पर अधिकारियों ने घाटी में कानून व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस व अर्धसैनिक बलों की भारी संख्या में तैनाती की है। दक्षिण कश्मीर के जिलों में मोबाइल व इंटरनेट सुविधाएँ निलंबित की गई है, जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में सामान्य है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -