Homeराजनीतिबंगाल में पत्थरबाजी: शुवेंदू, शिबाजी, शंकुदेव तीनों BJP नेता घायल, एक की हालत गंभीर...

बंगाल में पत्थरबाजी: शुवेंदू, शिबाजी, शंकुदेव तीनों BJP नेता घायल, एक की हालत गंभीर – TMC के गुंडों पर आरोप

भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने भी इस हमले का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कॉन्ग्रेस पर लगाते हुए कहा है कि यह हमला बुधवार की मेगा पब्लिक रैली के बाद किया गया।

कोलकाता के फूलबागान में भाजपा नेता शुवेंदू अधिकारी, शंकदेब पंडा, शिवाजी सिंहा पर कुछ लोगों द्वारा बुधवार (फरवरी 17, 2021) देर रात हमला और पथराव किया गया। इसमें भाजपा नॉर्थ कोलकाता के जिलाध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुवेंदु अधिकारी और शंकदेब पंडा को भी चोट आई हैं।

ट्विटर पर पायल मेहता ने घायलों का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा नेताओं पर यह हमला टीएमसी के गुंडों द्वारा किया गया।

वहीं, टीएमसी छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले शुवेंदू अधिकारी ने भी इस हमले का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कॉन्ग्रेस पर लगाते हुए कहा है कि यह हमला बुधवार की मेगा पब्लिक रैली के बाद किया गया।

भाजपा आईटी सेल प्रमुख वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि ममता बनर्जी बंगाल के लिए एक आपदा हैं और वहाँ लॉ एंड ऑर्डर जैसी कोई चीज है ही नहीं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता बाबू मास्टर पर भी हमला हुआ था। बाबू मास्टर की गाड़ी पर भी बम से हमला किया गया था। 10-12 उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी घेरकर गोलीबारी की थी। उस समय भाजपा नेता बाबू मास्टर बशीरहाट से कोलकाता जा रहे थे। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, दिल्ली में हंगामा कर...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।
- विज्ञापन -