Homeराजनीतिबंगाल में पोलिंग बूथ पर TMC कार्यकर्ताओं की मनमानी, पास जाकर देख रहे हैं...

बंगाल में पोलिंग बूथ पर TMC कार्यकर्ताओं की मनमानी, पास जाकर देख रहे हैं किसको दिया वोट

ऐसा प्रतीत होता है कि पश्चिम बंगाल में गुप्त मतदान के नियम को एक तरफ़ रख दिया गया है और TMC कार्यकर्ता मतदाताओं के साथ खड़े होकर ख़ुद मतदान करवा रहे हैं। ऐसा करने के पीछे यह सुनिश्चित करना है कि वोट TMC के पक्ष में डाला गया कि नहीं।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई साथ ही धांधली की भी ख़बरें सामने आईं। चौथे चरण के मतदान में भी वही रवैया जारी है। इन हिंसात्मक गतिविधियों में क्रूड बम मिलने के साथ ही भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पर हमला किया जाना भी शामिल है। इसी बीच, पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान क्षेत्र का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें TMC कार्यकर्ताओं को खुलेआम चुनावों में धांधली करते हुए देखा जा सकता है।

DNA द्वारा ट्वीट किया गया यह वीडियो मतदान केंद्र संख्या 104 और 107 पर पूर्वी बर्दवान निर्वाचन क्षेत्र केतुग्राम का है। यह घटना पूर्वी बर्दवान के खाजी हाई स्कूल बूथ में हुई थी। वीडियो में, यह स्पष्ट देखा जा सकता है कि जब कोई मतदाता EVM मशीन के पास वोट डालने आता है तो वहाँ मौजूद TMC कार्यकर्ता हर बार EVM को घूरता दिखता है।

जबकि नियमानुसार मतदान केंद्र के अंदर मतदाता के साथ जाने वाले किसी को भी यह अनुमति नहीं है कि वो उसके आसपास मौजूद रहे और यह देखने का प्रयास करे कि उस मतदाता ने किसे वोट दिया है। इसीलिए इसे गुप्त मतदान कहा गया है। लेकिन, ऐसा प्रतीत होता है कि पश्चिम बंगाल में गुप्त मतदान के नियम को एक तरफ़ रख दिया गया है और TMC कार्यकर्ता मतदाताओं के साथ खड़े होकर ख़ुद मतदान करवा रहे हैं। ऐसा करने के पीछे यह सुनिश्चित करना है कि वोट TMC के पक्ष में डाला गया कि नहीं।

पीठासीन अधिकारी कथित TMC कार्यकर्ता को मतदाताओं पर निगरानी रखने के लिए मतदान केंद्र के अंदर खड़े होने की अनुमति दे रहा था। ख़बर के मुताबिक़, घटना के सामने आने के बाद पीठासीन अधिकारी को तुरंत हटा दिया गया और चुनाव आयोग द्वारा इस पर एक्शन लिया गया। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के कई अन्य मतदान केंद्रों जैसे रानाघाट, उत्तर पारा बूथ और चकदाहा विधानसभा बूथों में धांधली का आरोप लगाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -