Homeराजनीतिआसनसोल में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, TMC के गुंडों ने तोड़ी...

आसनसोल में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, TMC के गुंडों ने तोड़ी बाबुल की कार

जनता की नाराज़गी के चलते आसनसोल से सांसद और बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो को पोलिंग बूथ पर विरोध का सामना भी करना पड़ा। टीएमसी के समर्थकों ने बाबुल का जमकर विरोध किया।

मतदान के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर आज (अप्रैल 29,2019) मतदान हो रहा है। इसमें बंगाल की 8 सीटें भी हैं, जिसमें आसनसोल की सीट भी शामिल है। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक वहाँ के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का फैसला कर लिया है।

खबरों के मुताबिक आसनसोल के 5 मतदान केंद्रो पर सीआरपीएफ की तैनाती नहीं हुई है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कह दिया है कि यदि वहाँ सीआरपीएफ की तैनाती नहीं होती है तो वह मतदान करने नहीं जाएँगे। ये खबर दुर्गापुर के जेमुआ गाँव की है, जो आसनसोल संसदीय क्षेत्र में आता है। बंगाल में बीते मतदान चरणों में हुई हिंसा की खबरों को सुनने के बाद गाँव वालों ने यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल और बीरभूम में वोटिंग के दौरान सीआरपीएफ की तैनाती की माँग विपक्षी पार्टियों द्वारा भी की गई थी, जिसके मद्देनज़र चुनाव आयोग ने तय किया था कि 100 सीआरपीएफ जवानों को सभी मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। लेकिन बावजूद इसके कुछ मतदान केंद्रो पर सीआरपीएफ नहीं मौजूद थी। इसलिए जनता ने तय किया कि जब तक वहाँ सीआरपीएफ जवान नहीं मौजूद होंगे, वे लोग वोट नहीं डालेंगे।

बता दें कि जनता की नाराज़गी के चलते आसनसोल से सांसद और बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो को पोलिंग बूथ पर विरोध का सामना भी करना पड़ा। टीएमसी के समर्थकों ने बाबुल का जमकर विरोध किया। उनकी कार को तोड़ा गया है जिसका आरोप वह टीएमसी के गुंडो पर लगा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -