Monday, May 6, 2024
Homeदेश-समाजयूपी पुलिस ने BJP नेता नारायण सिंह भदौरिया को किया गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह...

यूपी पुलिस ने BJP नेता नारायण सिंह भदौरिया को किया गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भगाने में की थी मदद

मामला 2 जून का है जब नारायण सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मनोज सिंह को पकड़ने पहुँची पुलिस पर हमला किया।

उत्तर प्रदेश में कानपुर साउथ के भाजपा अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद नारायण सिंह भदौरिया को आज (जून 4, 2021) नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिंह पर आरोप है कि उसने हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को पुलिस की गिरफ्त से भागने में मदद की।

अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए योगी सरकार ने भाजपा नेता का हिस्ट्रीशीटर के साथ नाम आते ही उसके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ऐसे में यूपी पुलिस ने आज नारायण सिंह भदौरिया को नोएडा से गिरफ्तार किया। साथ ही मनोज सिंह को भी पकड़ लिया गया है।

मामले में अब तक 5 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर को भगाने वाला रणधीर सिंह तोमर गिरफ्तार हुआ था। वहीं शुक्रवार सुबह नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नारायण सिंह भदौरिया, रॉकी यादव और गोपाल शरण चौहान को गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्तों को कानपुर नगर लाकर पूछताछ की जाएगी और न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पूरा मामला 2 जून का है जब नारायण सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मनोज सिंह को पकड़ने पहुँची पुलिस पर हमला किया। दरअसल बुधवार को नौबस्ता के उस्मानपुर स्थित एक गेस्टहाउस में भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी चल रही थी और मनोज सिंह भी उसमें शामिल होने पहुँचा था। इस बीच नौबस्ता पुलिस को इसकी भनक लगी कि हिस्ट्रीशीटर मनोज पार्टी में शामिल होने के लिए आया है। पुलिस की एक टीम सादे कपड़ों में उसे दबोचने के लिए पहुँच गई।

पुलिस ने मनोज सिंह को दबोच लिया और पकड़कर ले जाने लगी। लेकिन इसी बीच भदौरिया और उसके समर्थक जीप के पास आ गए। जिलामंत्री ने इस दौरान अपने समर्थकों के साथ पुलिस टीम का घेराव किया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर अपराधी को छुड़ा लिया।

बाद में भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने पुलिस के साथ भिड़कर मनोज को गिरफ्तार करवाने से मना कर दिया और फिर उन्हीं के समर्थकों में से किसी ने सिंह की भागने में मदद भी की। पूरी घटना की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की माँग की।

बता दें कि मनोज सिंह के विरुद्ध 27 मुकदमे दर्ज हैं। इनके अलावा वह हत्या के प्रयास मामले में भी आरोपित है। ऐसे में उसे भागने में मदद करने के बाद और पद से हटाए जाने पर भदौरिया ने सब चीजों से अनभिज्ञ होने की नौटंकी भी की। वीडियो जारी कर उसने कहा कि वह सादे कपड़ों में मनोज सिंह को पकड़ने आई पुलिस को पहचान नहीं पाया था।

भाजपा ने अध्यक्ष पद से किया भदौरिया को मुक्त

इससे पहले कल, भाजपा ने पार्टी सदस्य नारायण सिंह भदौरिया के खिलाफ एक अपराधी को भागने में मदद करने और पुलिस कर्मियों को उसे गिरफ्तार करने से रोकने के मामले में कड़ी कार्रवाई की थी। भाजपा ने गुरुवार को जारी पत्र में कहा था, “दो जून को हुई घटना का संज्ञान लेते हुए भाजपा कानपुर दक्षिण अध्यक्ष नारायण सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। जिले से तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो 24 घंटे के भीतर घटना की जाँच रिपोर्ट देगी। यह रिपोर्ट पार्टी के क्षेत्रीय और राज्य संगठन के साथ साझा की जाएगी।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘बिना एक शब्द बोले गालियाँ सहता हूँ, फिर भी कहते हैं तानाशाह’: ‘टाइम्स नाउ’ से इंटरव्यू में माँ को याद कर भावुक हुए PM...

"कॉन्ग्रेस वाले सभी सरकारी निर्णयों में वो झूठ फैलाते हैं क्योंकि उनको लगता है कि ये तो होता ही चला जा रहा है और वो रोक नहीं सकते हैं तो कन्फ्यूजन पैदा करते हैं, ताकि लोगों को भड़का सकें।"

भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स, इससे पहले लेकर गई थीं भगवद्गीता: कहा – मैं आध्यात्मिक...

सुनीता विलियम्स ने कहा कि वो इस कमर्शियल क्रू फ्लाइट में अपने साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जा रही हैं क्योंकि वो उनके लिए 'गुड लक चार्म' हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -