Homeदेश-समाजईसाई मिशनरियों के निशाने पर बिहार, गया के बाद सारण में लालच देकर 500...

ईसाई मिशनरियों के निशाने पर बिहार, गया के बाद सारण में लालच देकर 500 लोगों का धर्मांतरण, अधिकांश महिलाएँ

सारण के इसुआपुर प्रखंड के सुम्हां रामचौड़ा गाँव और मढ़ौरा में ईसाई मिशनरी हिंदुओं को तरह-तरह के प्रलोभन देकर पिछले एक साल से ग्रामीणों का धर्मांतरण करा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल में 500 से अधिक लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने धर्मांतरण किया है।

बिहार में हिंदुओं को प्रलोभन देकर तेजी से ईसाई धर्म में कन्वर्ट किया जा रहा है। हर जिले में ईसाई मिशनरियों का धर्म परिवर्तन का खेल तेज हो गया है। गया में कई परिवारों के धर्मांतरण के बाद अब सारण जिले से ऐसी ही खबर सामने आई है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, बक्‍सर जिले में भी ऐसी एक संस्‍था काम कर रही है। बताया जा रहा है कि सारण के इसुआपुर प्रखंड के सुम्हां रामचौड़ा गाँव और मढ़ौरा में ईसाई मिशनरी हिंदुओं को तरह-तरह के प्रलोभन देकर पिछले एक साल से ग्रामीणों का धर्मांतरण करा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल में 500 से अधिक लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने धर्मांतरण किया है।

इसुआपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों में ईसाई मिशनरी की इस साजिश को लेकर खासा आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पास के बंगरा गाँव में हर रविवार को ईसाई धर्मगुरुओं द्वारा सभा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान हिंदू लोगों को लालच देकर आठ-दस लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। खासकर, गरीब और विधवा महिलाएँ उनके झाँसे में आ जाती हैं।

धर्म परिवर्तन करने वाली महिलाओं का कहना है कि वह अपनी जाति नहीं बदल रही हैं। धर्मांतरण कर चुकी सोया का कहना है कि गाँव की अन्य महिलाएँ रंजू देवी, संगीता देवी, आरती देवी, सरिता देवी, धनावती देवी, संगीता देवी ने भी धर्मांतरण किया है। उनके गुरु सोनू मास्टर हैं, जिनके सानिध्य में छपरा, मढ़ौरा, इसुआपुर और अन्य जगहों पर साल भर में कुल 500 लोगों ने ईसाई धर्म में कन्वर्ट किया है।

बता दें कि जुलाई 2021 में दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि गया में पिछले दो साल में करीब आधा दर्जन गाँवों में धर्मांतरण हुआ है। वहीं, जिन लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा था, वो खुद भी कभी हिंदू थे। बताया जाता है कि करीब 6 साल पहले यहाँ के मानपुर प्रखंड के खंजाहापुर गाँव के 500 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़ बौद्ध धर्म अपना लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -