Homeदेश-समाजजेब में ब्रा-पैंटी, स्कूटी पर घूम-घूम महिलाओं को छेड़ता था इजहार खान, पुलिस ने...

जेब में ब्रा-पैंटी, स्कूटी पर घूम-घूम महिलाओं को छेड़ता था इजहार खान, पुलिस ने किया गिरफ्तार: भोपाल का मामला

इजहार ने अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने अपनी एक्टिवा स्कूटी के नंबर प्लेट पर कागज चिपका रखा था। स्कूटी की जाँच की गई तो उसकी डिग्गी के अंदर महिलाओं के कई अंडरगारमेंट्स (ब्रा-पैंटी) बरामद हुई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने मंगलवार (26 नवंबर, 2024) को लड़कियों से छेड़खानी करने वाले इजहार खान को गिरफ्तार किया है। इजहार खान पिछले एक महीने से शहर में कई महिलाओं को छेड़ चुका था। पुलिस ने इजहार खान की स्कूटी को भी सीज कर दिया है। स्कूटी की डिग्गी और इजहार की जेब से महिलाओं के कई अंडरगारमेंट्स बरामद हुए हैं। अब पुलिस अंडरगारमेंट्स इकट्ठा करने की वजह की पड़ताल कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला भोपाल के चूनाभट्टी इलाके का है। यहाँ के यशोदा विहार में रहने वाली कई महिलाएँ एक स्कूटी वाले की छेड़खानी से काफी दिनों से परेशान थीं। सोमवार (25 नवंबर) को 2 महिलाओं ने इस संबंध पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थीं।

इसी दिन शाम को एक और महिला ने अपने साथ हुई छेड़खानी पर शोर मचाया था। तब लोगों ने दौड़ा कर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया था। बाद में उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम इजहार खान बताया

इजहार खान के अम्मी-अब्बा टीचर है। अम्मी-अब्बा ने दावा किया है कि उन्हें अपने बेटे की करतूत के बारे में कुछ पता ही नहीं था। इजहार ने अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने अपनी एक्टिवा स्कूटी के नंबर प्लेट पर कागज चिपका रखा था। स्कूटी की जाँच की गई तो उसकी डिग्गी के अंदर महिलाओं के कई अंडरगारमेंट्स (ब्रा-पैंटी) बरामद हुई।

इजहार खान ने पुलिस के आगे सोमवार को हुई दोनों छेड़खानी की वारदातों में अपने ही होने की बात कबूल कर ली। पुलिस उसके द्वारा की गई अन्य हरकतों की भी जाँच में जुटी है। पता चला है कि इजहार खान पीड़िताओं को धमकाता भी था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इजहार को साइको अपराधी माना है। वह पूछे जा रहे सवालों के भी उलटे-सीधे जवाब दे रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -