Homeदेश-समाजगौशाला में लगा दी आग, ज़िंदा जल कर राख हो गई 3 गर्भवती गायें:...

गौशाला में लगा दी आग, ज़िंदा जल कर राख हो गई 3 गर्भवती गायें: रात के अँधेरे में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

जक्कनपुर के थानेदार ने बताया कि आरोपित जहाँ कहीं भी होंगे, पुलिस उन्हें ढूँढ निकालेगी। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल भी की जा रही है।

बिहार की राजधानी पटना में असामाजिक तत्वों ने एक खटाल में आग लगा दी। आग से खटाल में बँधी तीन गर्भवती गायें जिंदा जल गईं। यह घटना जक्कनपुर थाना इलाके के करबिगहिया पानी टंकी रोड स्थित एमएस गैस एजेंसी के नजदीक गुरुवार (सितंबर 9, 2021) की देर रात हुई। खटाल में आग लगाने की वारदात के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। हालाँकि समय रहते जक्कनपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुँच गए और मामले को शांत कराया।

इस खटाल का मालिक राजेश कुमार है। इसे वो पिछले दो-ढ़ाई सालों से चलाता आ रहा है। जब से खटाल खुला, उसके बाद से ही पास-पड़ोस के कुछ लोग वहाँ से खटाल को हटवाना चाहते थे। इस वजह से पहले कई बार झगड़ा भी हो चुका है। आशंका जताई जा रही थी कि विरोध करने वालों ने ही आग लगाई होगी। 

राजेश का घर खटाल से कुछ दूर है। उन्होंने बताया कि 12 बजे मवेशियों की देखरेख करने के बाद वे वापस अपने घर चले गए थे। रात तक सब कुछ ठीक था। लेकिन, शुक्रवार (सितंबर 10, 2021) सुबह में वहाँ का नजारा ही बदला हुआ था। पड़ोसिों ने राजेश को सूचना दी कि देर रात को किसी ने खटाल में आग लगा दी। जिसमें वहाँ मौजूद मवेशियों की जलकर मौत हो गई। इस वजह से वहाँ का माहौल ही बिगड़ने लगा था। जक्कनपुर के थानेदार मुकेश वर्मा ने वहाँ बिगड़ते हालत पर काबू पाया। 

थानेदार के अनुसार आग कब और किन लोगों ने लगाई? इसका पता नहीं चल पाया है। नुकसान की भरपाई के लिए सीओ से बात की गई है। थाना पर ही वेटनरी कॉलेज के डॉक्टर को बुलाकर मरे हुए मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया है और नियम कानून के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

जक्कनपुर के थानेदार ने बताया कि आरोपित जहाँ कहीं भी होंगे, पुलिस उन्हें ढूँढ निकालेगी। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल भी की जा रही है। पुलिस अपने स्तर से भी इस घटना को अंजाम देने वालों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -