Homeदेश-समाजशौहर ने 3 बार दिया ट्रिपल तलाक, देवर ने 2 बार किया हलाला, अब...

शौहर ने 3 बार दिया ट्रिपल तलाक, देवर ने 2 बार किया हलाला, अब बहनोई से हलाला का दबाव: महिला ने दर्ज कराई FIR, जान से मारने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, "मेरा निकाह 2015 में मोहम्मद आरिफ के साथ हुआ था। उसके बाद मेरे शौहर ने मुझे ट्रिपल तलाक दिया। फिर मेरा निकाह और हलाला उन्होंने अपने भाई मोहम्मद जाहिद के साथ करवाया।"

UP के रायबरेली जिले से ट्रिपल तलाक और हलाला का अजीब मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने खुद को 3 बार 3 तलाक दिए जाने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप यह भी है कि 2 बार उसका हलाला भी हुआ है। दोनों बार हलाला उसके देवर ने किया। पुलिस 30 अप्रैल, 2022 (शनिवार) को बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता के मुताबिक, “मेरा निकाह 2015 में मोहम्मद आरिफ के साथ हुआ था। उसके बाद मेरे शौहर ने मुझे ट्रिपल तलाक दिया। फिर मेरा निकाह और हलाला उन्होंने अपने भाई मोहम्मद जाहिद के साथ करवाया। जाहिद ने मुझे तलाक दिया और मेरा निकाह 3 महीने 13 दिन बाद फिर मोहम्मद आरिफ से हुआ। यही घटना एक बार फिर दोहराई गई। अब मेरे शौहर मुझ पर अपने बहनोई के साथ हलाला का दबाव बना रहे हैं। मैं इसके लिए तैयार नहीं हूँ। जब मैंने ऐसा करने से मना किया तब मुझे मारने की धमकी दी गई है।”

एक अन्य वीडियो में महिला को कहते सुना गया, “मेरे शौहर ने मुझे 3 बार और देवर ने 2 बार तीन तलाक दिया है। मुझे कुल 5 बार तीन तलाक मिल चुका है। तब मैंने पुलिस का सहारा लिया है। मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। मैं थाने, SP और CO साहब के यहाँ गई। CO (DSP) साहब के यहाँ दोनों को बुलवाया गया। लेकिन वो (विपक्षी) नहीं आए।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता मिल एरिया थानाक्षेत्र की रहने वाली है। DSP वंदना सिंह के आदेश पर पीड़िता की शिकायत दर्ज हुई है। DSP वंदना सिंह के मुताबिक, “एक महिला ने शौहर द्वारा 2 बार तीन तलाक और देवर द्वारा हलाला की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में FIR दर्ज कर के जाँच की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -