HomeराजनीतिTMC नेता ने कोडेड शब्दों में किया BJP के कश्मीर फैसले का समर्थन, दीदी...

TMC नेता ने कोडेड शब्दों में किया BJP के कश्मीर फैसले का समर्थन, दीदी से डरते हैं क्या?

"मनुष्य तो नश्वर है, यानी कि आज है, कल नहीं। मगर, देश तो हमेशा रहेगा। इसलिए कोई भी फैसला देश हित को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। लोगों को बार-बार कल का राग नहीं अलापना चाहिए, बल्कि जो हो रहा है, उसे हो जाने देना चाहिए।"

मनुष्य नश्वर है, आज है, कल नहीं, मगर देश तो हमेशा रहेगा इसलिए फैसला देश हित में होना चाहिए।

अखिल भारतीय तृणमूल कॉन्ग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद और चीफ व्हिप सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने एक ट्वीट में जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 में हुए बदलाव का स्वागत किया।

सुखेंदु शेखर रॉय ने इस ट्वीट में अप्रत्यक्ष रुप से इस फैसले का स्वागत करते हुए लिखा कि दशकों पहले की गई गलती को अब सुधारा जा रहा है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को काफी जबर्दस्त बताया और कहा कि परिवर्तन संसार का नियम है। साथ ही उन्होंने कहा कि मनुष्य तो नश्वर है, यानी कि आज है, कल नहीं। मगर, देश तो हमेशा रहेगा। इसलिए कोई भी फैसला देश हित को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि लोगों को बार-बार कल का राग नहीं अलापना चाहिए, बल्कि जो हो रहा है, उसे हो जाने देना चाहिए।

बता दें कि, टीएमसी ने सोमवार (अगस्त 5, 2019) को संसद में अनुच्छेद 370 को हटाने की पेशकश का विरोध किया था। कॉन्ग्रेस ने भी दशकों पहले जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए गलती को सुधारने के कदम का विरोध किया था। हालाँकि, कॉन्ग्रेस में कई लोग पार्टी के स्टैंड के खिलाफ गए थे और अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार के कदम का स्वागत किया था।

जब इस ट्वीट को लेकर एक यूजर ने उनसे पूछा कि वो इसके जरिए क्या बताना चाहते हैं, तो उन्होंने इसका जवाब एक स्माइल वाले इमोजी के साथ दिया और कहा कि लोग अपने तरीके से इसका निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं। वो इसके बारे में और ज्यादा व्याख्या नहीं करेंगे।

बता दें कि, कई राजनेताओं ने केंद्र सरकार के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि ये भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता और उसके लोगों के कल्याण के हित में लिया गया फैसला है। हालाँकि, इनमें से सभी नेता अपनी पार्टी के रुख का खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं। वहीं, बसपा और बीजेडी आदि पार्टियाँ खुलकर भाजपा के समर्थन में आई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सुनो, आरफा हैंडसम नहीं होते तुम्हारे (मुस्लिम) मर्द, नीच-गलीच होते हैं: वामपंथन निवेदिता मेनन नहीं बताएगी लव जिहादियों की जो मक्कारी, वो हमसे सुनो

तुम्हारे (मुस्लिम) 'मर्द' 'हैंडसम' और 'खूबसूरती' नहीं है आरफा और निवेदिता, वे महिलाओं को सुरमा लगाकर नहीं फँसाते बल्कि माथे पर टीका और हाथ में कलावा पहनकर आते हैं।

‘सनातन ने बचाई जनजातियों की पहचान, ईसाई मिशनरी मिटा रहे अस्तित्व’: झारखंड में धर्मांतरण से बदली डेमोग्राफी, पूर्व CM ने पूछा- हम प्रकृति पूजक...

झारखंड में धर्मांतरण का मुद्दा खासकर जनजातीय क्षेत्रों में, काफी लंबे समय से बहस का मुद्दा रहा है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने चिंता जताई है।
- विज्ञापन -