Homeराजनीतिगुजरात चुनावों में पिटी भद्द, जीत के दावे फर्जी निकले, फिर भी खुशी से...

गुजरात चुनावों में पिटी भद्द, जीत के दावे फर्जी निकले, फिर भी खुशी से फूल रहे केजरीवाल: लोग बोले- कितनी बेशर्मी है

वीडियो में चेहरे पर मुस्कान के साथ अरविंद केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं कि आज का दिन बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि महज 10 साल पहले शुरू हुई उनकी आम आदमी पार्टी अब एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर खुशी-खुशी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चेहरे पर मुस्कान के साथ अपने कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं कि आज का दिन बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि महज 10 साल पहले शुरू हुई उनकी आम आदमी पार्टी अब एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को गुजरात चुनावों में 12.92% वोट शेयर के साथ मात्र 5 सीट ही मिली जबकि नतीजे आने से पहले उनके दावे थे कि इस बार राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है। उन्होंने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देकर भी दावा किया था कि गुजरात में आप ही आएगी। इतना ही नहीं मीडियाकर्मियों के सामने उन्होंने कोरे कागज पर अपनी पक्की जीत के दस्तखत भी किए थे। लेकिन नतीजे आने के बाद तस्वीर एकदम अलग दिखी और आप प्रमुख इस मामले पर बिलकुल चुप रहे।

अपनी वीडियो में बस उन्होंने आभार व्यक्त किया। साथ ही बोले कि आप सिर्फ 10 साल पहले अस्तित्व में आई और अब उनकी 2 राज्यों में सरकार है और इन चुनावों के बाद वो कानूनन राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। ऐसे में वो अपने कार्यकर्ताओं का आभार देते हैं और इसे एक उपलब्धि बताते हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद नेटीजन्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। कुछ लोग उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर मुबारकबाद देते दिखे तो कुछ भड़क गए कि आखिर चुनाव से पहले इतने दावे किए और अब आकर बस ये बता रहे हैं कि AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई।

एक यूजर ने इसे देख पूछा कि क्या गुजरात में हारने के लिए बधाई दे रहे हो क्या?

एक यूजर ने लिखा, “बस करो केजरीवाल जी, और कितनी बेशर्मी, बड़बोलापन और अति आत्मविश्वास दिखाओगे, कागज पे लिखे हुए आपके अहंकार को स्वाभिमानी गुजरात ने मिट्टी में मिला दिया और आपको आपकी गुजरात में हैसियत भी दिखा दी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -