Homeदेश-समाजजुमे पर रची गई थी संभल हिंसा की साजिश: सपा MP जियाउर्रहमान बर्क और...

जुमे पर रची गई थी संभल हिंसा की साजिश: सपा MP जियाउर्रहमान बर्क और MLA इकबाल महमूद के बेटे पर FIR, जामा मस्जिद का सर्वे करने आई टीम पर हुआ था हमला

नक्खासा में जियाउर्रहमान बर्क का घर होने की वजह से यह इलाका खास चर्चा में है। गिरफ्तारियों में 2 दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें महिलाएँ भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार (24 नवंबर 2024) को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में अब तक 7 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। हिंसा में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल का नाम प्रमुख आरोपितों में शामिल है। पुलिस ने 2 थानाक्षेत्रों-कोतवाली नगर और नक्खासा में केस दर्ज किए हैं।

हिंसा की शुरुआत शुक्रवार (22 नवंबर) को जियाउर्रहमान बर्क और सुहैल इकबाल द्वारा भीड़ जुटाकर दिए गए कथित भड़काऊ बयानों से हुई। कोतवाली नगर इलाके में जामा मस्जिद के पास भीड़ ने हमला किया, जिसमें SDM, DSP, SP के PRO समेत लगभग 2 दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद नक्खासा इलाके में पत्थरबाजी हुई, जिसमें मुस्लिम महिलाएँ भी शामिल थीं। इस दौरान भीड़ ने पुलिस की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के संभल जिले रविवार (24 नवंबर 2024) को भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संभल जिले में अब तक पुलिस की तरफ से 2 थानाक्षेत्रों में कुल 7 FIR दर्ज की जा चुकी है। इन केसों में समाजवादी पार्टी का सांसद जियाउर्रहमान बर्क और इसी पार्टी से विधायक नवाब इकबाल महमूद का बेटा सुहैल इक़बाल के नाम प्रमुख हैं। सभी मृतकों को रात में ही दफना दिया गया है। लगभग 2 दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुस्लिम महिलाएँ भी हैं।

जियाउर्रहमान बर्क और सुहैल इक़बाल के खिलाफ तहरीर चौकी प्रभारी के पद पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने दी है। अपनी तहरीर में चौकी इंचार्ज ने बताया है कि जियाउर्रहमान बर्क और सुहैल इक़बाल ने शुक्रवार (22 नवंबर 2024) को अनधिकृत तौर पर भीड़ जुटा कर भड़काऊ बयानबाजी की थी। हिंसा 2 थानाक्षेत्रों में भड़की थी। ये थानाक्षेत्र कोतवाली नगर और नक्खासा हैं। पहला हमला कोतवाली नगर इलाके में जामा मस्जिद के आसपास हुआ था। इस हमले में SDM, DSP, SP के PRO सहित लगभग 2 दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

कोतवाली नगर क्षेत्र में घायल DSP, SDM, और अन्य अधिकारियों की तहरीर पर केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, नक्खासा थाने में पुलिस वाहन जलाने और पत्थरबाजी के आरोप में FIR दर्ज हुई है। सभी केसों में सरकारी कार्य में बाधा डालना, हत्या के प्रयास, दंगा भड़काना जैसी गंभीर धाराएँ लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ जारी है ताकि हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान हो सके। पुलिस मामले में सख्ती बरत रही है और जल्द ही और भी गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।

इसी दिन दूसरी पत्थरबाजी संभल के नक्खासा इलाके में हुई थी। इस पथराव में मुस्लिम महिलाएँ भी शामिल थीं। पत्थरबाजी के साथ पुलिस की एक बाइक को मुस्लिम भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। नक्खासा वही क्षेत्र है जहाँ FIR में नामजद जियाउर्रहमान बर्क का घर है। संभल के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिंसा को जरूरी बल प्रयोग कर के लगभग 1 घंटे के अंदर ही काबू पा लिया गया था। सभी मृतकों के शवों का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

इस हिंसा में अब तक कुल 7 FIR दर्ज हुई हैं। कोतवाली नगर इलाके में यह केस घायल DSP और SDM के साथ 2 चौकी प्रभारियों के साथ SHO की तहरीर पर दर्ज हुए हैं। वहीं नक्खासा थानाक्षेत्र में भी एक FIR पुलिस के वाहन फूँकने और पथराव के आरोप में दर्ज हुई है। इन सभी FIR में सरकारी काम में बाधा डालना, हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपितों से हिंसा में शामिल उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है आइसोब्यूटेनॉल जो 15% डीजल में मिलाने की तैयारी, E20 पर चल रहे विवाद के बीच शुरू हुई चर्चा: जानिए सबकुछ

नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल को सीधे डीजल के साथ नहीं मिलाया जा सकता इसीलिए सरकार अब एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल बनाने की तकनीक पर काम कर रही है। यह सफल हो चुकी है।

‘डिटेंशन कैंप में एक भी बंगाली हिंदू नहीं’: CM हिमंता बोले- CAA से मिला संरक्षण, समझें- इस नेता ने कैसे पाट दी असमिया-गैर असमिया...

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के डिटेंशन सेंटर में एक भी बंगाली हिंदू नहीं है। CAA, NRC और घुसपैठियों-शरणार्थियों के अंतर पर रखा पक्ष।
- विज्ञापन -