Homeसोशल ट्रेंड'मैं इमरान के बिना नहाने का सोच भी नहीं सकती, मैं नहाती हूँ तो...

‘मैं इमरान के बिना नहाने का सोच भी नहीं सकती, मैं नहाती हूँ तो सिर्फ इमरान के साथ’

ये किसी अश्लील फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है बल्कि पड़ोसी और आतंकवादी देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के नाम वाले साबुन का विज्ञापन है।

लंबे बाल वाला मर्द मॉडल: एक्स्क्यूज़ मी, ये क्या?

लड़की मॉडल: जानू इसमें कुछ खास है।

लंबे बाल वाला मर्द मॉडल: कुछ खास!

लड़की मॉडल: हूँ!

लंबे बाल वाला मर्द मॉडल: क्या मैं इसे खोल सकता हूँ?

लड़की मॉडल: हाँ, खोलें लेकिन जरा प्यार से।

लंबे बाल वाला मर्द मॉडल: अरे वॉउ, ये तो इमरान सोप है। क्या आप भी इमरान सोप इस्तेमाल करती हैं?

लड़की मॉडल: हाँ, मैं भी इमरान की दीवानी हूँ। मैं इमरान के बिना नहाने का सोच भी नहीं सकती। मैं नहाती हूँ तो सिर्फ इमरान के साथ।

लंबे बाल वाला मर्द मॉडल: अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी चर्म नरमों नाजुक हों, और आपको नहाते हुए भी मज्जा (मजा) आ जाए तो आप भी इमरान सोप इस्तेमाल करें।

ये किसी अश्लील फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है बल्कि पड़ोसी और आतंकवादी देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के नाम वाले साबुन का विज्ञापन है। वैसे तो यह विज्ञापन साल 2016 का है लेकिन पत्रकार नायला इनायत ने इसे 4 सितंबर 2019 की रात को ट्वीट कर इसे फिर से चर्चा में ला दिया।

पाकिस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहाँ के प्रधानमंत्री को नान-टिमाटर तक के लिए कैबिनेट मीटिंग बुलानी पड़ जाती है। वहाँ बेचारा कोई बिजनेसमैन आखिर साबुन बेचे तो बेचे किसके नाम पर! सेना भी इमरान को यूज कर रही है, सो लगे हाथ बिजनेसमैन भी उसका नाम भुना लिए।

अभी स्थिति क्या है, पता नहीं। लेकिन इमरान के खुद के देश में बालाकोट के बाद जो उसकी छवि बनी है, उससे यह कयास जरूर लगाया जा सकता है कि यह साबुन अब शायद ही कोई नहाने के लिए इस्तेमाल करता होगा। हाँ, संडास से आने के बाद हाथ धोने के लिए शायद!

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -