Homeदेश-समाजधार्मिक भावना भड़काने के लिए गणपति की मूर्ति को किया गया खंडित, बिखरी मिली...

धार्मिक भावना भड़काने के लिए गणपति की मूर्ति को किया गया खंडित, बिखरी मिली पूजा सामग्री

पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और डॉग स्क्वॉड से पूरे मामले की जाँच करवाई और बताया कि अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के लिहाज से तथा शांतिभंग करने के इरादे से इस करतूत को अंजाम दिया गया है.....

गुजरात के खटोदरा थाना क्षेत्र में गणपति की प्रतिमा को खंडित कर धार्मिक भावनाएँ भड़काने की खबर सामने आई है। हालाँकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौक़े पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है, लेकिन फिर भी इस घटिया हरकत करने वाले के प्रति लोगों में काफ़ी रोष हैं।

जानकारी के अनुसार खटोदरा स्ठिट गज्जर कंपाउंड में गणेश मंडल द्वारा गणपति की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। यहाँ सोमवार (सितंबर 10, 2019) को पूजा आरती के बाद मंडल के लोग अपने-अपने घर चले गए थे, लेकिन जब सुबह आए तो प्रतिमा खंडित थी। गणपति को चढ़ाई पूजा सामग्री भी बिखरी हुई थी और मंडप में की गई लाइटिंग को भी काफ़ी नुकसान पहुँचाया गया था।

जिसे देखने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और डॉग स्क्वॉड से पूरे मामले की जाँच करवाई और बताया कि अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के लिहाज से तथा शांतिभंग करने के इरादे से इस करतूत को अंजाम दिया गया है। जिसके संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी जाँच की जा रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल गणेश उत्सव के दौरान बैगमपुरा क्षेत्र से भी गणपति की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आ चुका है। जहाँ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा गणेश मंडल के युवकों के साथ मारपीट की गई थी और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त भी किया गया था।

इस घटना के बाद भी इलाके में तनाव फैल गया था और झड़पें हुईं थीं। इस दौरान पुलिस ने गणेश विसर्जन करवाकर आरोपितों की गिरफ्तारी भी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -