Homeदेश-समाजमणिपुर में 33 आतंकियों का सफाया, माहौल संभालने के लिए खुद ग्राउंड पर उतरे...

मणिपुर में 33 आतंकियों का सफाया, माहौल संभालने के लिए खुद ग्राउंड पर उतरे सेना प्रमुख: अब उत्तर-पूर्वी राज्य में अमित शाह का दौरा

पहाड़ी और जंगली इलाकों में छानबीन के लिए भारतीय सेना तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है।

मणिपुर में चल रहे दंगों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आने लगी है। ताज़ा खबर ये है कि मणिपुर में दंगा कर रहे 33 आतंकियों को सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया है। राज्य में हिंसा का माहौल शांत करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री N बीरेन सिंह ने राजधानी इम्फाल में मीडिया को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिन आतंकियों को मार गिराया गया है, वो प्रतिबंधित संगठनों (Suspension Of Operations) से ताल्लुक रखते थे। साथ ही उन्होंने ये जानकारी भी दी कि आम नागरिकों पर हमला करने वालों की धर-पकड़ के लिए राज्य भर में बृहद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर भी गोलीबारी की है, जिसका जवाब दिया गया। मणिपुर के सीएम ने कहा, “राज्य की जनता से मेरी जनता से विनम्र अपील है कि वो माहौल सामान्य करें के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में भरोसा रखे।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा हर हाल में की जाएगी। बता दें कि कांग्चुक, मोतबुंग, सैकुल, पुखाओ और सगोलमंग इलाकों में ‘असम राइफल्स’ और भारतीय सेना के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार (27 मई, 2023) को तड़के सुबह हिंसा में लिप्त आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया गया। पहाड़ी और जंगली इलाकों में छानबीन के लिए भारतीय सेना तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है।

इसी क्रम में रविवार को लगभग एक घंटे तक N बीरेन सिंह और जनरल मनोज पांडे के बीच बैठक हुई। इससे एक दिन पहले जनरल पांडे ने भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता के साथ राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी दी थी। सेना प्रमुख खुद ग्राउंड पर उतर कर निगरानी कर रहे हैं। 29 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर पहुँचने वाले हैं। उन्होंने हिंसासे पीड़ित लोगों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि एक भी दंगाई को नहीं बख्शा जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -