Homeदेश-समाजखेल रही थी 5 साल की बच्ची, सुनसान जगह पर ले जाकर 7 साल...

खेल रही थी 5 साल की बच्ची, सुनसान जगह पर ले जाकर 7 साल के बच्चे ने किया रेप: खून से लथपथ पहुँची घर, ग्रामीण बोले- मोबाइल पर देखता था गंदे वीडियो

पीड़िता की माँ के अनुसार उन्होंने आरोपित बच्चे के घर शिकायत भी की की थी। लेकिन इसका बच्चे के परिवार पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वे पीड़िता की माँ से ही झगड़ने लगे। गाँव वालों का कहना आरोपित बच्चा अपनी से बड़ी उम्र के लड़कों के साथ रहता था। मोबाइल पर गंदे वीडियो देखता था।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक 7 वर्षीय नाबालिग लड़के पर 5 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। आरोपित और पीड़िता दोनों पड़ोसी हैं। पुलिस ने रेप की धारा और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर लिया है। पीड़िता के साथ आरोपित बच्चे को भी मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की शिकायत मंगलवार (19 सितंबर 2023) को की गई है। मामले की जाँच चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। यहाँ के एक गाँव की महिला ने मंगलवार को अपनी 5 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया है कि घटना के दिन उनकी बेटी खेलने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान 7 वर्षीय लड़का उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। यहाँ उसने बच्ची से रेप किया। लड़की रोते हुए घर पहुँची तो परिजनों ने इसकी वजह पूछी। बच्ची खून से लथपथ थी।

इस मामले को गाँव स्तर पर ही सुलझाने की कोशिशें की गई। पीड़िता की माँ का आरोप है कि उन्होंने आरोपित बच्चे के घर शिकायत भी की थी। लेकिन इसका आरोपित बच्चे के परिवार पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वे पीड़िता की माँ से ही झगड़ने लगे। गाँव वालों का कहना आरोपित बच्चा अपनी से बड़ी उम्र के लड़कों के साथ रहता था। मोबाइल पर गंदे वीडियो देखता था।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर रेप की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। थाना प्रभारी सतीश सिंह का कहना है कि इस केस को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है। इसकी वजह उन्होंने आरोपित का 7 वर्ष की उम्र का होना बताया। थाना प्रभारी के मुताबिक केस की जाँच में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -