रिपोर्ट

राहुल बजाज के बेटे ने कहा- साहस और बेहूदगी एक जैसे, बताया गडकरी ने कैसे की मदद

राजीव बजाज ने कहा है कि कॉर्पोरेट एक्सीलेंस को सम्मानित करने वाले मंच पर अपनी व्यक्तिगत राय जाहिर करना सही है या ग़लत, वह इसका निर्णय नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहस और बेहूदगी की परिभाषा एक ही होती है, इसलिए अंतर कर पाना मुश्किल है।

इस्लामी आतंकवाद बर्दाश्त नहीं, मोदी के साथ मिल कर रोकेंगे: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे

राजपक्षे ने इस्लामी कट्टरता को आतंकवाद की जड़ बताते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग नौकरी के लिए मध्य-पूर्व जाते हैं। वहॉं उन्हें भड़काया जाता है। इंटरनेट पर उपलब्ध इस्लामी टिप्पणियों से किसी को भी घर बैठे कट्टरपंथी बनाया जा सकता है।

INX मीडिया केस: तिहाड़ से बाहर आएँगे चिदंबरम, 21 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

अदालत ने कहा है कि बाहर निकलने के बाद चिदंबरम गवाहों से संपर्क करने की कोशिश नहीं करेंगे। कोर्ट की इजाजत के बगैर विदेश नहीं जाएँगे। इस मामले को लेकर मीडिया से बात करने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

JNU में 12 दिसंबर से सेमेस्टर एक्जाम, जो नहीं देंगे बाहर जाएँगे: प्रशासन की छात्रों को लास्ट वॉर्निंग

सर्कुलर में कहा गया है कि अंतिम सेमेस्टर परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा। जो ऐसा नहीं करेंगे वे जेएनयू अकेडमिक ऑर्डिनेंस के तहत यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं रह जाएँगे।

कमलेश तिवारी मर्डर: मौलाना कैफ़ी को बेल, मुस्लिम संगठन ने खड़ी कर दी थी वकीलों की फौज

मौलाना पर कमलेश के हत्यारों को अपने घर में शरण देने का आरोप है। उसने उनकी आर्थिक मदद की। उपचार किया। 20-20 हज़ार रुपए के 2 जमानत एवं निजी मुचलका राशि दाखिल करने पर उसे जमानत दी गई है।

प्रीति रेड्डी रेप ऐंड मर्डर: निजामाबाद से पकड़ा गया युवक, फेसबुक पर की थी गंदी बात

पुलिस के अनुसार प्रीति रेड्डी की तस्वीर अपलोड करके बेहद शर्मनाक और अश्लील पोस्ट बनाई गई थी। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ था।

CM उद्धव की बैठक में बीवी का भतीजा, भड़की NCP ने कहा- दोबारा न हो ऐसी ग़लती

रश्मि ठाकरे के भतीजे वरुण सरदेसाई का कहना है कि वे सीएम उद्धव की ओर से बैठक में हिस्सा ले रहे थे। सहयोगी एनसीपी को यह सफाई पसंद नहीं आई। उसने कहा है कि उद्धव ठाकरे की अनुभव की कमी साफ़ दिख रही है।

मैं BJP नहीं छोड़ रही हूँ, दलबदल मेरे खून में नहीं है: पंकजा मुंडे

पंकजा ने उन अफवाहों का भी खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि पार्टी पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने ट्विटर परिचय से ‘‘भाजपा’’ हटाया था। सोमवार को पंकजा ने राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर याद करते हुए ‘कमल’ (भाजपा का चिह्न) की तस्वीर पोस्ट की थी।

शरद पवार ने खोल दिए राज: कॉन्ग्रेस से चिढ़ा था अजित, फडणवीस से चल रही बात का पता था

शरद पवार ने माना है कि अजित की एनसीपी में पकड़ खासी मजबूत है। साथ ही यह भी कहा है कि ठाकरे सरकार कभी भी हिंदुत्व के एजेंडे को आगे नहीं बढ़ाएगी।

‘नफ़रत के बीज बोने के लिए उठाया है राम मंदिर फैसले को चुनौती देने का कदम’

इसके अलावा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी सोमवार को पुनर्विचार याचिका दायर कर सकता है। बोर्ड के सचिव जीलानी ने इस आशय से जानकारी मीडिया को दी थी।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें