Homeराजनीतिराहुल गाँधी का विलाप और प्रलाप दोनों शुरू हो चुका है, चिदु ने भी...

राहुल गाँधी का विलाप और प्रलाप दोनों शुरू हो चुका है, चिदु ने भी कोरस में दिया साथ

श्री गाँधी की इस प्रतिक्रिया से आम लोग यही मान रहे हैं कि कॉन्ग्रेस अपनी हार के कारण बनाने में व्यस्त है। ये इनका पैटर्न है कि इनको ज्योंहि भीतर से खबर आनी शुरू होती है कि कॉन्ग्रेस की हालत ख़राब है, ये तमाम अजीबोगरीब कारण, बिना पूछे ही बताने लगते हैं। श्री चिदंबरम ने भी मालिक की बातों का मान रखते हुए, कोरस में पार्श्व गायन किया है।

एग्जिट पोल्स आने शुरू ही हुए हैं, और जैसा कि लोगों को अपेक्षा थी, कॉन्ग्रेस के चिराग और लिबरल गिरोह के चहेते ‘कॉनज़ूमेट पॉलिटिशियन’ (पूर्ण राजनेता) श्री राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर से प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।

राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए कहा है, “इलेक्टोरल बॉन्ड्स से लेकर, EVM और चुनाव की तारीखों से छेड़छाड़, NaMo टीवी, ‘मोदी की सेना’, केदारनाथ में हुई नौटंकी, चुनाव आयोग का मोदी और उनके गैंग के सामने घुटने टेकने की बात सबके सामने है। एक समय में चुनाव आयोग एक सम्मानित संस्था हुआ करती थी, अब नहीं!”

श्री चिदंबरम ने भी मालिक की बातों का मान रखते हुए, कोरस में पार्श्व गायन किया है। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए लिखा है, “हमारा आरोप यही रहा है कि चुनाव आयोग नींद में था। अब हम आगे बढ़ कर कह सकते हैं कि चुनाव आयोग नेअपनी स्वतंत्रता और अधिकारों को सरेंडर कर दिया है। ये शर्म की बात है।”

श्री गाँधी की इस प्रतिक्रिया से आम लोग यही मान रहे हैं कि कॉन्ग्रेस अपनी हार के कारण बनाने में व्यस्त है। ये इनका पैटर्न है कि इनको ज्योंहि भीतर से खबर आनी शुरू होती है कि कॉन्ग्रेस की हालत ख़राब है, ये तमाम अजीबोगरीब कारण, बिना पूछे ही बताने लगते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -