Homeविविध विषयमनोरंजनमूवी माफियाओं के पसंदीदा बने रहने के लिए बॉलीवुड में बाहर से आए भी...

मूवी माफियाओं के पसंदीदा बने रहने के लिए बॉलीवुड में बाहर से आए भी करते हैं चापलूसी: कंगना ने तापसी को घेरा

"बॉलीवुड में बाहर से आए तमाम चापलूस कंगना की शुरू की गई मुहिम को रास्ते से भटकाना चाहते हैं। वह मूवी माफियाओं के पसंदीदा बने रहना चाहते हैं, ऐसे लोग कंगना पर हमले करके फिल्म और पुरस्कार लेते हैं। तुम्हें शर्म आनी चाहिए तापसी, तुम कंगना के संघर्षों का फल ले रही हो और उसी के खिलाफ गुटबाज़ी में शामिल भी हो रही हो।"

कभी अपने बयानों और कभी अपने अभिनय को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। पिछले कई दिनों से उन्होंने बॉलीवुड पर हावी नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस दौरान कंगना ने तमाम दिग्गज कलाकारों पर आरोप लगाते हुए खुल कर विरोध किया।

कंगना रनौत के निशाने पर इस बार हैं बॉलीवुड की एक और मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू। कंगना का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग भी बॉलीवुड के भीतर मूवी माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। 

पिछले कुछ समय में कंगना ने बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोगों का नाम लेते हुए उन्हें मूवी माफिया करार दिया था। इसी कड़ी में उन्होंने तापसी पन्नू पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी होने के बावजूद वह मूवी माफियाओं का साथ दे रही हैं।

कंगना के ट्वीटर हैंडल ‘टीम कंगना’ से किए गए ट्वीट में यह लिखा था, “बॉलीवुड में बाहर से आए तमाम चापलूस कंगना की शुरू की गई मुहिम को रास्ते से भटकाना चाहते हैं। वह मूवी माफियाओं के पसंदीदा बने रहना चाहते हैं, ऐसे लोग कंगना पर हमले करके फिल्म और पुरस्कार लेते हैं। इतना ही नहीं, वह एक महिला को सार्वजनिक तौर पर परेशान करने में दूसरों की मदद कर रहे हैं। तुम्हें शर्म आनी चाहिए तापसी, तुम कंगना के संघर्षों का फल ले रही हो और उसी के खिलाफ गुटबाज़ी में शामिल भी हो रही हो।”

इसके कुछ ही समय बाद तापसी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। ऐसा माना जा रहा है कि कंगना के ट्वीट के ठीक 2 घंटे बाद किए गए इस ट्वीट में तापसी ने उनको ही जवाब दिया है।

तापसी ने अपने ट्वीट में दो मोटिवेशनल संदेश साझा करते हुए लिखा, “कुछ चीज़ें मेरा पीछा कभी नहीं छोड़ने वाली हैं, विशेष रूप से बीते कुछ महीने। इन्होंने मुझे ज़िंदगी को नए सिरे से देखना सिखाया। जिसकी वजह से मुझे अपनी जिंदगी में काफी शांति और दृष्टिकोण मिला, इसलिए मैं यह साझा कर रही हूँ।”

इसके कुछ समय पहले भी कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद सतह पर नज़र आ चुके हैं। पिछले विवाद में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू को कंगना की ‘सस्ती कॉपी’ कहा था और फिर तापसी ने इसका जवाब दिया था। तब तापसी ने कहा था कि वह ऐसे लोगों और ऐसी बातों का जवाब देकर अपना वक्त नहीं बर्बाद करना चाहती हैं। ऐसे लोगों का जवाब न देने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -