Homeविविध विषयमनोरंजनदुनिया में भी अब रामायण जैसा कोई नहीं, बनाए नए रिकॉर्ड, 1 ही दिन...

दुनिया में भी अब रामायण जैसा कोई नहीं, बनाए नए रिकॉर्ड, 1 ही दिन में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा

इससे पहले दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला 'रामायण' सबसे अधिक टीआरपी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुका है। टीआरपी के मामले में इस धारावाहिक ने पिछले 5 साल के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया और इसे मात्र 4 दिन के भीतर 170 मिलियन व्यूज यानी 17 करोड़ दर्शक मिले।

लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण शुरू किया गया था। देखते ही देखते इसने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। दुनिया में यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

रामायण को एक ही दिन में 77 मिलियन (यानी 7.7 करोड़) दर्शक मिले। यह रिकॉर्ड 16 अप्रैल को रात 9 बजे प्रसारित शो के दौरान बना। पहली बार दूरदर्शन पर ही इसे 1987-1988 के दरम्यान पेश किया गया था।

इससे पहले दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला ‘रामायण’ सबसे अधिक टीआरपी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुका है।

टीआरपी के मामले में इस धारावाहिक ने पिछले 5 साल के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया और इसे मात्र 4 दिन के भीतर 170 मिलियन व्यूज यानी 17 करोड़ दर्शक मिले।

इस पर खुशी जताते हुए प्रसार भारती के CEO ने लिखा था, “मुझे यह बताते हुए काफी ख़ुशी हो रही है कि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा शो ‘रामायण’ 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो बन गया है।”

उल्लेखनीय है कि रामानंद सागर के प्रयासों से पर्दे पर आई रामकथा ने 1988 में भी अनोखा इतिहास रचा था। उस दौरान लोगों से मिले अपार प्रेम का ही नतीजा है कि आज भी दर्शक का मोह इसके प्रति कम नहीं हुआ। 1988 में पहली बार प्रसारित हुआ ये धारावाहिक और इसका हर किरदार लोगों में इस तरह घर कर गया कि रामायण के प्रसारण से पहले लोग टीवी की आरती उतारते थे।

जानकारी के लिए ये भी बता दें कि लॉकडाउन के पहले चरण में रामायण के अलावा दूरदर्शन ने महाभारत, ब्योमकेश बक्शी, शक्तिमान, चाणक्या सहित और भी कई सीरियल्स का प्रसारण शुरू किया था और उन सीरियल्स को भी लोग पहले जितना ही प्यार दे रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -