Homeविविध विषयमनोरंजन'लाल सिंह चड्ढा' को हिट कराने के लिए SRK की शरण में आमिर खान,...

‘लाल सिंह चड्ढा’ को हिट कराने के लिए SRK की शरण में आमिर खान, होगा कैमियो अपीयरेंस: कहा – वो भारत के सबसे बड़े स्टार

आमिर खान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कैसे शाहरुख खान को कैमियो करने के लिए मनाया। 'पीके' फिल्म के अभिनेता ने कहा, "शाहरुख मेरे अच्छे दोस्त हैं।"

सोशल मीडिया पर आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का लगातार बहिष्कार करने की माँग की जा रही है। वहीं, आमिर खान भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए जोर-शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं। उन्होंने हाल में दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddh) में उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आएँगे। दरअसल, फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का स्पेशल कैमियो (Cameo) है।

आमिर खान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कैसे शाहरुख खान को कैमियो करने के लिए मनाया। ‘पीके’ फिल्म के अभिनेता ने कहा, “शाहरुख मेरे अच्छे दोस्त हैं। जब मैंने उनसे कहा कि मुझे एक ऐसे इंसान की तलाश है, जो भारत में अमेरिका के एल्विस (प्रेस्ली) की तरह हो। भारत का सबसे बड़ा स्टार हो। यही वजह है कि मैं आपके पास आया हूँ। ये बात सुनकर उन्होंने इस फिल्म के लिए तुरंत हाँ कर दिया।” हालाँकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर उनका रोल है क्या।

आपको बता दें कि आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को हिट कराने के लिए हर जतन कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने फिल्म की एक वीडियो क्लिप जारी की थी। इसमें उन्हें करीना कपूर के साथ गोलगप्पे खाते हुए, फिर सेना का प्रशिक्षण लेते हुए दिखाया गया है। इस दौरान उन्हें बंदूक के साथ भी दिखाया गया है। इसमें आमिर खान यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी माँ उन्हें सेना में भेजना चाहती हैं, लेकिन उन्हें लोगों को मारना अच्छा नहीं लगता।

गौरतलब है कि आमिर खान 4 साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -