Homeविविध विषयमनोरंजनसोशल मीडिया पर नागा साधुओं का मजाक उड़ाने पर फँसी सिमी ग्रेवाल, यूजर्स ने...

सोशल मीडिया पर नागा साधुओं का मजाक उड़ाने पर फँसी सिमी ग्रेवाल, यूजर्स ने उनकी बिकनी फोटो शेयर कर दिया जवाब

''विदेशी भी हँसते होंगे कि कुंभ मेले में साधुओं ने कहाँ पर मास्क पहना हुआ है।'' - सिमी ग्रेवाल के इस कमेंट के बाद लोगों ने उनकी बिकनी फोटो शेयर कर उनके मास्क के बारे में सवाल पूछा।

बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर नागा साधुओं की फोटो शेयर करने के बाद से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने कुंभ मेले में स्नान करने गए नागा साधुओं का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया, ”विदेशी भी हँसते होंगे कि कुंभ मेले में साधुओं ने कहाँ पर मास्क पहना हुआ है।”

इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सिमी को करारा जवाब देते हुए बिकनी में उनकी पुरानी फोटो का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया। यूजर्स ने लिखा कि दिक्कत ये नहीं कि आपने पूरे कपड़े नहीं पहने हैं। लेकिन आपने अपना मुँह कवर नहीं किया हुआ है, जबकि आपके पास दो एक्स्ट्रा लार्ज मास्क हैं।

सिमी ने यूजर्स की प्रतिक्रिया पर झल्लाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ”मेरे ट्वीट को कुछ लोगों ने दिल पर ले लिया है। ये कैसे अपना बचाव कर रहे हैं, परेशान हैं और असहिष्णु हैं। खासतौर पर भक्त। सभी गंभीर हो रहे हैं। यह थोड़ा बुरा है। 90% ने सही भावना में जवाब दिया, जबकि अन्य 10% ने इसे लेकर नकारात्मक और विवादास्पद जबाव दिया। इन्हें सोच-समझ कर बोलने की आदत नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस विवादित ट्वीट को हटा रही हूँ। इन दिनों हमारे चारों ओर काफी उदासी और नकारात्मकता है। मैं इसे नहीं देखना चाहती। लेकिन उन सभी का शुक्रिया, जिन्होंने मेरा साथ दिया।” बता दें कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी सिमी ने बिकनी सीन्स दिए हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -