Homeविविध विषयमनोरंजन72वें जन्मदिन पर 'Jailer' का टीजर तो रिलीज किया, लेकिन चर्चा सुपरस्टार रजनीकांत नहीं...

72वें जन्मदिन पर ‘Jailer’ का टीजर तो रिलीज किया, लेकिन चर्चा सुपरस्टार रजनीकांत नहीं बल्कि ‘मुथुवेल पांडियन’ की: लोग बोले – ‘बंदे में स्वैग है’

फिल्म में दिवंगत कन्नड़ अभिनेता डॉक्टर राजकुमार के बेटे और दिवंगत पुनीत राजकुमार के भाई शिवा राजकुमार के होने के कारण कर्नाटक में भी इससे भारी कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म आ रही है – ‘जेलर (Jailer)’, जो 14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) को रिलीज होने वाली है। सुपरस्टार के 72वें जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसे दर्शक हाथोंहाथ ले रहे हैं। ‘सन पिक्चर्स’ ने ये भी घोषणा की है कि इस फिल्म के मुख्य किरदार का नाम ‘मुथुवेल पांडियन (Muthuvel Pandian)’ होगा। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को YouTube पर 41 लाख लोग देख चुके हैं और 3.85 लाख ने इसे लाइक किया है।

बता दें कि ‘जेलर’ नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म है। निर्देशक की पिछली फिल्म ‘Beast’ विजय के साथ थी, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा सकी थी। सुपरस्टार की पिछली कुछ फ़िल्में भी उस तरह का हाइप नहीं क्रिएट कर पाई है, ऐसे में जब दक्षिण भारतीय फ़िल्में पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स के रूप में भारी कमाई कर रही है तो ‘Jailer’ को लेकर पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं

फिल्म में दिवंगत कन्नड़ अभिनेता डॉक्टर राजकुमार के बेटे और दिवंगत पुनीत राजकुमार के भाई शिवा राजकुमार के होने के कारण कर्नाटक में भी इससे भारी कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। टीजर में रजनीकांत को एक बड़ी सी तलवार निकालते हुए भी देखा जा सकता है, ऐसे में कहा जा रहा है कि ये एक ‘रिवेंज ड्रामा’ हो सकती है, जिसके कहानी सॉलिड हो। अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत भी लोगों को क्लासी लग रहा है।

सोमवार (12 दिसंबर, 2022) को ही सुपरस्टार रजनीकांत ने अपना 72वाँ जन्मदिन मनाया है। इस दिन देश-विदेश के उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी। ‘जेलर’ की स्क्रीन और ग्राफिक्स को देख कर लोगों को शिवा कार्तिकेयन अभिनीत ‘डॉक्टर’ (2021) की भी याद आ रही है, जिसके निर्देशक नेल्शन ही थे। 2023 में तमिल नववर्ष के मौके पर ‘जेलर’ रिलीज होने वाली है। इस साल ‘PS 1’ और ‘विक्रम’ जैसी तमिल फिल्मों ने तगड़ी कमाई की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -