Homeविविध विषयअन्यYouTube पर सबसे ज्यादा देखा गया यह वीडियो, लाख-करोड़ नहीं... 7 अरब से भी...

YouTube पर सबसे ज्यादा देखा गया यह वीडियो, लाख-करोड़ नहीं… 7 अरब से भी ज्यादा: न हीरो है, न हिरोइन

Baby Shark वीडियो 17 जून 2016 को YouTube पर अपलोड किया गया था। Baby Shark के Youtube का नंबर-1 बनने के पहले यह ताज Despacito नाम के वीडियो के पास था।

YouTube पर सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो का कल (2 नवंबर, 2020) एक नया रिकॉर्ड बना। Baby Shark नाम के YouTube वीडियो को ज्यादा देखे गए वीडियो का ताज मिला। इसे अब तक 7.04 बिलियन व्यूज (7040000000) मिल चुके हैं।

Baby Shark नाम का यह YouTube वीडियो बच्चों का वीडियो है। इसमें कोई हीरो या हिरोइन नहीं है। दो बच्चे हैं और मछलियों वाले कुछ ग्राफिक्स। बस! न सरसों का खेत और न ही पहाड़ों पर लहराती सिल्क की साड़ी।

खैर! वापस आते हैं Baby Shark वीडियो पर। यह वीडियो 17 जून 2016 को YouTube पर अपलोड किया गया था। इसे कोरियाई-अमेरिकी गायक होप सेगोइन (Hope Segoine) द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। दक्षिण कोरियाई शैक्षणिक कंपनी पिंकफॉन्ग (Pinkfong) ने इस गाने को प्रोड्यूस किया था।

Baby Shark Vs Despacito

Baby Shark के Youtube का नंबर-1 बनने के पहले यह ताज Despacito नाम के वीडियो के पास था। लुइस फोंसी और डैडी यांकी (Luis Fonsi, Daddy Yankee) का यह वीडियो Youtube पर 12 जनवरी 2017 को अपलोड किया गया था।

वापस आते हैं Baby Shark पर। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए बच्चों में उचित तरीके से हाथ धोने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए Baby Shark वीडियो के एक नए संस्करण को इसी साल की शुरुआत में बना कर YouTube पर अपलोड किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -